Skip to main content

DlightNews

*✓ क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ।*

*✓ आरोपीयो के कब्जे से लगभग 14.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD"  (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,40,000/- रुपए) जप्त ।*

*✓ आरोपियों ने गाड़ी की सीट में छुपाया था मादक पदार्थ।*


*✓ आरोपी धीरप ने 8 वीं कक्षा तक  एवं आरोपी लाल सिंह ने 7 वीं तक पढ़ाई की है व खेती बाड़ी का कार्य करते है।*


*अपराध क्रमांक- 16/2026 ,   धारा-  8/22*

*घटना स्थल-* *एम आर 10 ब्रिज के नीचे isbt बस स्टैंड के सामने इंदौर*


*आरोपीयों के नाम* - 
*1. धीरप सिंह तंवर नि मंदसौर एवं 2.लाल सिंह चौहान नि मंदसौर*

*जब्त माल का विवरण : - 14.06 ग्राम एमडी व एक दोपहिया वाहन  एवं 02  मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत 2,50,000/- रुपए*


*घटना का विवरण :-*   
      इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

              👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा  शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के एम आर 10 ब्रिज के नीचे isbt बस स्टैंड के सामने वाले क्षेत्र में दो व्यक्ति  सड़क के किनारे काली रंग की बिना नंबर की होंडा टू व्हीलर गाड़ी के साथ खड़े दिखे जो कि गतिविधि से संदिग्ध लगे जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम *धीरप सिंह तंवर एवं लाल सिंह चौहान निवासी मंदसौर* का होना बताया।  जिन पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 14.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से गाड़ी की सीट से बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 *पुलिस कार्यवाही* -  
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । *आरोपीयो से 14.06 ग्राम "MD"   जप्त किया गया है।* आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 16/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...