Skip to main content

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन
, बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा भरे गुस्से में आकर सबको ताना देते हैं और पृथ्वी को वीरों से खाली बता देते हैं, इस बात से लक्ष्मण जी क्रोधित हो जाते हैं और अपनी प्रतिक्रिया तीखे संवादों से देते हैं तब राम जी अपने अनुज को शांत करते हैं अंत में प्रभु श्री राम गुरू विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष को उठा कर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, फिर सीता जी राम जी का विवाह संपन्न हो जाता है। गुरु व्यास मुनेश्वर जी कहते हैं कि

गावहिं छबि अवलोकि सहेली सियँ जयमाल राम उर मेली।

शिव धनुष तोड़ने की आहट हिमालय पर्वत तक जाती है। इसकी सूचना परशुराम जी को होती है और वे स्वयंवर स्थल पर पहुंच जाते हैं। यहां राम व लक्ष्मण से उनका संवाद होता है। 
दर्शकों ने इस भावपूर्ण मंचन देख कर बहुत आनंद लिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयों ने आरती पूजन करके लीला का शुभारंभ कराया। प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कल भव्य श्री राम बारात निकलेगी, जिसके मुख्य अतिथि डॉ विनोद पागरानी रहेंगे। जिसका जगह-जगह स्वागत-सत्कार होगा और सर्वत्र रंग बरसेगा। अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि कल की राम बारात अद्भुत होगी, हमारी कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है, सभी रामभक्तो से निवेदन है बारात में किसी भी प्रकार का नशा न करे। 

पदाधिकारियों में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, महामंत्री सुनील रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, नीरज रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, दीपेन्द्र वर्मा, धीरज दीक्षित, उत्कर्ष रस्तोगी आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

क्राइम रिपोर्टर राजेश कुमार

कार्यालय जिला जन संपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने घग्गर नदी के टिवाणा बांध का किया निरीक्षण – निवासियों को दिलाया भरोसा, कहा प्रशासन पूरी तरह चौकस झरमल नदी में तेज़ बहाव से किसान की मृत्यु पर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की सरसीनी, साधांपुर और खजूर मंडी में फसलों के नुकसान का विशेष गिरदावरी सर्वे कराया जाएगा डेराबस्सी/लालड़ू (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर), 31 अगस्त: डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने आज अधिकारियों के साथ घग्गर नदी के टिवाणा बांध का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने निवासियों को आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। विधायक ने लोगों से अपील की कि वे नदी के किनारों से दूर रहें और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ अथवा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग कर सकते हैं, वे आगे आएँ। उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि टिवाणा बांध पर हर समय ड्यूटी पर मौजूद रहें। इस...