Skip to main content

Posts

DlightNews

*समाजसेवी डा. अमरनाथ जायसवाल सम्मानित* * ब्यूरो-बीपीमिश्र* गोरखपुर। इंटरनेशनल पर्सनल ट्रेनर एण्ड फिटनेस एकेडमी आईपीटीएफए सिंगापुर की ओर गोलघर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में टीम इंटरनेशनल फिटनेस कोच देवेंद्र कुमार सेन एवं इंटरनेशनल वेट लिफ्टर एवं कामनवेल्थ मेडलिस्ट कविता अग्रहरि के द्वारा शहर के समाजसेवी डा.अमरनाथ जायसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किया जाता।कार्यक्रम में आरपीएम के प्रबंधक अजय शाही, स्टेपिंग स्टोन के प्रबंधक राजीव गुप्ता, इंटरनेशनल वेट लिफ्टर मोहम्मद अशरफ, अरविन्द शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन आईपीटीएफए के निदेशक विश्वास राव ने फिटनेस एक्सपर्ट केदारनाथ ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

DlightNews

*सूर्यकुण्ड धाम पर दीप जला कर मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस*  * ब्यूरो-बीपीमिश्र* गोरखपुर। हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर सूर्यकुण्ड धाम पर दीपदान किया गया। सूर्यकुण्ड जीर्णोद्धार समिति के तत्वाधान में रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा मन्दिर प्रांगण में 2100 दीपो को प्रज्वलित कर हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक हिन्दू साम्राज्य दिवस की शुभकामनाये दी गई। धाम प्रांगण में छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस हमारे मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छः उत्सवो में से एक है। विजयी हिन्दू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल, त्रयोदशी सन् 1674 को हिन्दुपद पादशाही की स्थापना कर सारे संसार में रणभेरी बजा दी थी। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक होना यह केवल शिवाजी महाराज के विजय की बात नहीं है। काबुल-जाबुल पर आक्रमण हुआ तब ...

DlightNews

*अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया।* * ब्यूरो-बीपीमिश्र* गोरखपुर- रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस व रे.चा.ला. के चौथे वर्ष गांठ के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चला यात्रियों को बाल श्रम मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल कल्याण समिति सदस्य उषा द्वारा हस्ताक्षर करके किया गया उन्होंने कहा "बच्चे देश के भविष्य है,उन्हें साक्षर बनाना अति आवश्यक है यदि बच्चे बाल मजदूरी की जाल में फंसते हैं तो वह शिक्षा से वंचित हो जाएंगे" इसलिये हम सभी को मिलकर भारत को बाल श्रम मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप बाल कल्याण समिति सदस्य,बस स्टैंड चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर नवीन ,पी.जी.एस.एस कर्मचारी व आर.पी.एफ और जी.आर.पी की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर आशीष काउंसलर अनुजा टीम सदस्य दिवाकर,सत्येंद्र,चंद्रेश्वर,जय ,विमला,संध्या कुमारी,सविता, व संध्या उपस्थित रहें।

DlightNews

*स्वामी विवेकानंद रत्न अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया।सचिता नंद मौर्य ने रक्तदान के लिए प्रेरित कर कई जिंदगी बचाई*  * ब्यूरो-बीपीमिश्र* गोरखपुर 12 जून 2022 आप के द्वारा समाज सेवा के छेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया  लोगो को प्रमुखता से प्रेरित कर रक्त दान के माध्यम से हजारों जिंदगियां बचाई।पढ़े बेटी बढे बेटी फाउंडेशन द्वारा स्वामी विवेका नन्द रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

DlightNews

*आल इंडिया स्माल न्यूज़ पेपर  एसोसियसन गोरखपुर यूनिट द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेद्य दिवस पर पत्रकार साथियों संग चर्चा की गयी।* * ब्यूरो-बीपीमिश्र* गोरखपुर 12 जून 2022 को आल इंडियन स्माल न्यूज़ पेपर असोसिएशन आइसना गोरखपुर की यूनिट की एक बैठक पंत पार्क गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में सम्पन्न हुआ।बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियो द्वारा अनेक मुद्दों पर चर्चायें हुई। साथ ही यूनिट के अध्यक्ष उमेश चन्द्र मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित करते हुवे समाज मे जागरूकता लाने की जरूरत है।साथ ही पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए समाज के हर वर्ग को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए साथ ही उसपर ध्यान पूर्वक पानी ,खाद,दवा की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए। हम सब तभी स्वस्थ रह सकते है जब तक पर्यावरण को संतुलित रखना ही होगा।उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मानित पत्रकार डॉ. सुधाकर श्रीवास्तव,दिनेश कुमार श्रीवास्तव,रोहित कुमार शुक्ल,अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव,रवि प्रकाश त्रिपाठी, संजय कुमार श्रीवास्तव,उमेश चंद मिश्र,बी.पी.मिश्र,अतुल मित्तल आदि उपस्थित रह...

DlightNews

प्रतापगढ बाबा बुल्डजोर ब्रांड बनकर सूबे में एक तरफ माफियाओं पर कार्यवाही तो दुसरे तरफ  खनन माफियाओं पर आशीर्वाद बनाए है अधिकारी। *यू पी के प्रतापगढ़ जिले में शराब , भू माफियाओं के बाद अब अवैध खनन माफियाओं का बोलबाला।* पुलिस चौकी कटरा गुलाब सिंह के चौकी प्रभारी के आशीर्वाद से दिन रात गरज रही जेसीबी मशीन और हो रहा धडल्ले से अवैध खनन कार्य जब वहां के जनमानस के द्वारा दिया गया तब शिकायत दर्ज होने पर एसडीएम ने क्षेत्रीय पुलिस को लगाई थी फटकार परंतु चौकी प्रभारी को माफियाओं के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखना ही पड़ा है।* जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह चौकी के अंतर्गत सराय देवराय गांव में चल रही जेसीबी मशीन, चौकी प्रभारी बने मूकदर्शक बनी हुई है। अवैध खनन कर के मानक के अनुरूप निकाली जा रही है मिट्टी, और हो रहा गढ्ढा जिसमे कभी भी जानवर के गिरने से हो सकती है जानवर की मौत इस सम्बन्ध मे संबंधित एसडीएम से बात हुई तो बताया की नही है कोई भी खनन करने का आदेश मेरे जानकारी में नही है ऐसा मामला यदि ऐसा है तो कार्यवाही होगी, माइनिंग  इंस्पेक्टर से बात चीत हुई तो उन्होंने बताया की...

DlightNews

ग्राम पिवङाय जिला इंदौर सांवेर विधानसभा मैं हरिजन बस्ती में पानी की दिक्कत टैंकरों से पानी लाके पीर रहे हैं आदिवासी हरिजन बस्ती में कोई पिकअप से पानी ला रहा है तो कोई आईसर से कोई साइकिल कोई तो पानी के नल के पास बैठे रहते हैं पानी नहीं आता है लोग प्यासे बैठे हैं सब इंद्रदेव से प्रार्थना कर रहे हैं हम प्रशासन से जल विभाग मंत्री से आगरा करते हैं कि हमारी पुकार सुने जिस ठेकेदार ने ठेका लिया है वह कहते हैं कि हमारे पास पर्याप्त मजदूर नहीं है इसलिए हम यह जहां हमको बोल देते हैं वहां हम काम करते हैं जीवन चौहान रिपोर्टर को बताया गया जीवन चौहान की रिपोर्ट