Skip to main content

DlightNews

#भ्रष्टाचार_की_पराकाष्ठा : भरतपुर में रक्षाबंधन से ठीक पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व” अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई सौगात पर सवाल उठने लगे हैं। सरकार की ओर से 501₹ का तोहफा और मिठाई के डिब्बे बांटे गए लेकिन मिठाई की मात्रा और क्वालिटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जिसमें आरोप है कि मिलीभगत से मिठाई सप्लाई में गड़बड़ी की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने प्रत्येक आंगनबाड़ी बहन के लिए 250₹ की मिठाई तय की थी जिसमें 1 किलो मिठाई मिलनी थी लेकिन मौके पर सिर्फ 750 ग्राम के डिब्बे थमा दिए गए जबकि कुछ खास कार्यकर्ताओं को रसगुल्ले के डिब्बे दिए गए और अधिकांश को बर्फी के डिब्बे दिए गए है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकारियों का कहना है कि यह टेंडर प्रक्रिया के तहत किया गया है हालांकि कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टेंडर जानबूझकर इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे एक खास सप्लायर को फायदा पहुंचे और मिठाई की मात्रा कम की जा सके।

प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भरतपुर जिला कलेक्टर और महिला एवं बाल विकास विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।