Skip to main content

DlightNews

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ढकोली के गुरजीवन विहार में 1.25 करोड़ की रुपए की लागत से कराए गए विकास कार्य जनता को किए समर्पित

ज़ीरकपुर, (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 17 जनवरी:
विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा ज़ीरकपुर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 9 (ढकोली) स्थित गुरजीवन विहार में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से पूर्ण कराए गए बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था तथा सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि गुरजीवन विहार एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु आधुनिक तकनीक से बरसाती पानी की निकासी प्रणाली विकसित की गई है, जिससे अब क्षेत्र को जलभराव से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ इलाके की सभी सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा। ये सभी विकास कार्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए पूरे किए गए हैं।

इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

विधायक ने विश्वास दिलाया कि हलके के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की भलाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।