Skip to main content

Posts

राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट*

* राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट* मध्यप्रदेश के राजगढ़ में वन विभाग द्वारा एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया. विभाग के कर्मचारियों ने एक खेत से मगरमच्छ को पकड़कर मोटरसाइकिल से ले गए. दरअसल, गांव के ताबाल से रविवार को एक मगरमच्छ निकला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने राजगढ़ वन विभाग को दी. सोमवार को वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचते हैं और मगरमच्छ को पकड़ा और बोरे में डाकलकर बाइक पर लादकर ले गए. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. बताया जा रहा है कि खेत में गाड़ी नहीं जा सकने के कारण विभाग के कर्मचारियों को बाइक से मगरमच्छ को लाना पड़ा.

उन्नाव से मुनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट

उन्नाव जिले के औरास मदारीखेड़ा गांव में युवक अपनी मंगेतर की मांग पूरी न कर पाया तो जहर खा लिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक की मां ने मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। औरास थानाक्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव निवासी सुराना पत्नी सुखलाल ने थाने में तहरीर दी है तहरीर के मुताबिक उसने अपने बेटे मुकेश (26) की शादी गांव की ही एक युवती के साथ तय की थी  सुराना का आरोप है कि युवती ने अपनी मां और पिता के कहने पर शुक्रवार को बेटे मुकेश से 20 हजार रुपये मांगे।

उन्नाव से मुनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट

उन्नाव श्री सिद्धनाथ मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा का प्रथम दिन के आयोजन में कलश यात्रा निकाली गई जो सिद्धनाथ मंदिर से धूम धाम ढोल बाजे के साथ पुरानी बाजार होते हुए शीतला माता मंदिर कासिम नगर होते हुये निकाली गई इसके बाद वृन्दावन से आये हुए  आचार्य पं श्री उपेन्द्र कृष्ण कन्हैया जी द्वारा शिव पुराण दोपहर 2 बजे से साम 6 तक श्रवण कराई गई जिसमें  आयोजक श्री मति कुसुम गुप्ता डॉ अरविंद कुमार गुप्ता समस्त गुप्ता। परिवार एवं भक्क्त गण

भरतपुर से प्रहलाद कुमार की रिपोर्ट

कामां भरतपुर गर्मी का मौसम शुरू होते ही समाजसेवी लोग आए आगे कस्बा में हुआ जलमंदिर का शुभारम्भ व्यापार महासंघ अध्यक्ष गिरधारी खंडेलवाल ने किया शुभारम्भ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा लगाई गई है प्याऊ नगरपालिका तिराहे पर संचालित होगी ठण्डे पानी की प्याऊ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम कोक, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, शमसुल हसन पूर्व विधायक  सहित सैकड़ों लोग मौजूद।

राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट*

*राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट*  लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की लगातार बयानबाजियों के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने उनके साथ भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की. बताया जा रहा है शिवराज ने बयानों को लेकर प्रज्ञा को समझाइश दी है. दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं. चुनाव आयोग भी उन्हें दो बार नोटिस थमा चुका है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साध्वी प्रज्ञा को बीजेपी दफ्तर बुलाकर उनके साथ बैठक की और विवादित बयानों से बचने की सलाह दी है.

आगरा से अरुण कुमार की रिपोर्ट

👉आगरा से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की बढ़ी मुश्किलें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाया   स्टे 👉फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए तो क्या योगी के मंत्री ने जीता  चुनाव हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस 👉यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और आगरा की रिजर्व लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह  उर्फ एसपी सिंह बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जाति के झमेले में फंसे एसपी सिंह बघेल का मंत्रीपद और लोकसभा की उम्मीदवारी अब दोनों ही खतरे में पड़ती हुई नज़र आ रही है. दरअसल धनगर जाति का सत्यपाल सिंह  उर्फ  एसपी सिंह बघेल यूपी सरकार के जिन नोटिफिकेशंस के आधार पर खुद को अनुसूचित जाति का बताते हुए आगरा की लोकसभा व टूंडला की विधानसभा रिजर्व सीटों से चुनाव लड़ा है, उन तीनों नोटिफिकेशन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज स्टे कर दिया है. अदालत ने इन नोटिफिकेशन को गलत व संविधान के खिलाफ मानते हुए इनके अमल पर रोक लगा दी है. अदालत के इस फैसले से कैबिनेट मंत्री व बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्होंने जिस टूंडला सीट से विधानसभा और आगरा सीट ...

बिहार कटिहार से पप्पू पोदार की रिपोर्ट

बिहार कटिहार द्दावस्य पंचायत वाड.कंधर पेली 11 .10 वाड नन्म्बर का वोटिंग दिया जा रहा हैं और किसी प्रकार का कोई प्रॉब्लम नहीं हो रहा हैं सही तरीका से वोटिंग हो रहा हैं और भोट देने के लिऐ लाइन मेँ सभी पब्लिक लगे हैं