Skip to main content

Posts

ब्रेकिंग...न्यूज़।।प्रतापगढ।। बीती रात भगवान के घर मे हुई चोरी, 12 हजार नगदी,50 हजार कीमत तक के भगवान के चांदी के आभूषण और मंदिर में बंधे घंटे  और यहां तक चोर भगवान लड्डू गोपाल की चांदी की मूर्ति भी उठा ले गये। बीती रात महुली बाजार के निवासी व मंदिर के महाराज सर्पदंश से मृत्यु हुए राजू के अंतिम संस्कार में प्रयागराज गये थे जिसका फायदा चोरो ने उठाया। सुबह मंदिर के पुजारी ने बाजार निवासियों और 100  डायल पर फ़ोन कर पुलिस को सूचना दी। मामला महुली माधोगंज बाजार में बने राम जानकी मंदिर का है।। *धमेंद्र दुबे की रिपोर्ट
प्रतापगढ़-चक्का जाम की झाम में सड़क पर छलका जाम पर जाम।कीचड़ के कारण फसी शराब से लदी पिकप।रात के करीब 2 बजे पिकप के पास पहुँचे ग्रमीण लूट ले गए लाखो की कीमत की शराब।शराब तस्कर पिकप छोड़ कर मौके से फरार।जिले में जहरीली शराब का काला कारोबार करने वाले माफिया पूरी तरह सक्रिय है कल रात के करीब 1 बजे चांदा की तरफ से तस्करी कर लई जा रही शराब नारंगपुर बाजार से दो सौ मीटर पहले बेला राम पुर की लिंक रोड से गुजर रही की रोड खराब होने के चलते पिकप का पहिया कीचड़ में फस गया तस्करों ने पिकप निकलने की हर संभव प्रयास किया लेकिन बिफल रहे रात में इसकी भनक ग्रामीणों को मिलते ही सैकड़ो की संख्या में पहुँचे ग्रामीणों ने शराब लूट लिया मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को चलते ही कोतवाल पट्टी मौके पर पहुच कर पिकप अपने कब्जे ले कर जांच सुरु किया मामला पट्टी कोतवाली के नारंगपुर बाजार का है।
शाहजहांपुर से उर्वेश सिंह की खास रिपोर्ट तहसील कलान में :-स्वास्थ्य विभाग की टीम चेकिंग के नाम पर करती है झोलाछाप डॉक्टरों से धन उगाही झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा हर महीने स्वास्थ्य विभाग को पहुंचती है मोटी रकम. इसलिए झोलाछाप डॉक्टरों पर नहीं होती है कोई भी कार्रवाई झोलाछाप डॉक्टर बेरोकटोक के करते हैं मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ . झोलाछाप डॉक्टरों के पास नहीं तो कोई डिग्री है  और ना ही कोई चिकित्सा का  अनुभव सर्टिफिकेट फिर भी बड़े पैमाने पर मरीजों के लिए खोले हुए हैं एक्स-रे  पैथोलॉजी , झोलाछाप डॉक्टरों का कहना है कि हम तो सीएमओ साहब को तथा स्वास्थ्य विभाग को देते हैं मोटी रकम इसलिए हमारा कुछ भी नहीं होगा,
 बच्चा पकड़ने वाली झूठी अफवाह फैलाने वाले  जाएंगे जेल - दिलीप यादव एसओ * उर्वेश सिंह की रिपोर्ट #शाहजहांपुर_अल्हागंज:- अल्हागंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा है कि जनता अफवाहों से सावधान रहें।और जो भी अफवाह फैला आएगा उसे जेल जाना होगा।थाना प्रांगण में  आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में थानाध्यक्ष बोले सामाजिक माहौल बिगाड़ने के लिए एक साजिश के तहत कई तरीके की अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही हैं।इसमें सोशल मीडिया बढ़-चढ़कर साझेदारी कर रहा है किसी भी अफवाह को सुनकर उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें।अन्यथा साजिश में शामिल सभी को अपराधिक धारा में जेल भी जाना पड़ सकता है।सभी जनप्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि अपने आसपास के परिवेश की पूरी जानकारी रखें अगर कोई अफवाह फैलती है तो उस पर अंकुश लगाने के लिए अपने दायित्व का निर्वाह करें।और अगर किसी पर किसी तरह का सक होता है तो तत्काल डायल 100 की मदद से उसको पुलिस की कस्टडी में सौंपे अपने हांथों में कानून न लें, पुलिस संबंधित के खिलाफ जाँच कर सशक्त कार्यवाई करेगी l बैठक में ग्राम...
शाहजहांपुर से उर्वेश सिंह की खास रिपोर्ट विकासखंड तिलहर के ग्राम पंचायत रूजवारी में प्रशासन द्वारा चलाई जा रही  गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उप जिलाधिकारी तिलहर एवं थाना अध्यक्ष तिलहर व लेखपाल जिला अध्यक्ष मनोज कश्यप के साथ जैसा कि आपको बता दें कि कल यहां पर राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ की टीम रात्रि में गौशाला का निरीक्षण करने पहुंची थी जहां पर पाया कि 2 दिन से यहां पर गोवंश भूखा प्यासा था जिसे पानी भी नसीब नहीं हुआ था मौजूदा प्रधान बा गौशाला में कार्यरत कर्मचारी की झगड़े की वजह से कोई भी गौशाला नहीं पहुंचा रात में पहुंचकर गौ रक्षा संघ की टीम ने प्यासी गायों को पानी पिलाया बा प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना दी जिलाधिकारी शाहजहांपुर कमिश्नर बरेली उप जिलाधिकारी महोदय तिलहर बा खंड विकास अधिकारी तिलहर सभी से वार्ता हुई खास बात यह रही कि प्रधान का झगड़ा होना एक अलग बात है परंतु गौशाला संचालन की कमान सेक्रेटरी के भी हाथों में होती है और सेक्रेटरी दीपेंद्र गौशाला देखने तक नहीं पहुंचे रात्रि को उनका फोन स्विच ऑफ था साफ साफ दिख रहा है कि सचिव अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर रहा है...
जहाँ कोई नहीं पहुँचता ......वहाँ विपुल गोयल पहुँचता है.... अचानक मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल खाट पर बैठ कर किया सादगी के साथ भोजन
बड़ी खबर मैनपुरी से- जनपद मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की घटना पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 12 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर एक बाजरे के खेत में ले जाकर की दरिंदगी आरोपी के परिजनों ने पीड़ित के घर पहुँचकर बच्ची को नहीं ले जाने दिया अस्पताल-इलाज के अभाव में बच्ची की हुई आरोपी पक्ष ने लड़की के परिजनों को धमकाकर शव को एक तालाब के किनारे दफनवाया घटना की जानकारी मिलते ही जिले पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय,अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने देर रात किया घटना स्थल का मुआयना एसपी ने आईपीसी की धारा 136/19 धारा 376/302/201/506 IPC व 5/6 पॉक्सो एक्ट में थाना औंछा पर मामला कराया दर्ज एसपी ने थाना पुलिस को कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश