Skip to main content
 बच्चा पकड़ने वाली झूठी अफवाह फैलाने वाले  जाएंगे जेल - दिलीप यादव एसओ *
उर्वेश सिंह की रिपोर्ट

#शाहजहांपुर_अल्हागंज:-



अल्हागंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा है कि जनता अफवाहों से सावधान रहें।और जो भी अफवाह फैला आएगा उसे जेल जाना होगा।थाना प्रांगण में  आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक में थानाध्यक्ष बोले सामाजिक माहौल बिगाड़ने के लिए एक साजिश के तहत कई तरीके की अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही हैं।इसमें सोशल मीडिया बढ़-चढ़कर साझेदारी कर रहा है किसी भी अफवाह को सुनकर उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें।अन्यथा साजिश में शामिल सभी को अपराधिक धारा में जेल भी जाना पड़ सकता है।सभी जनप्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि अपने आसपास के परिवेश की पूरी जानकारी रखें अगर कोई अफवाह फैलती है तो उस पर अंकुश लगाने के लिए अपने दायित्व का निर्वाह करें।और अगर किसी पर किसी तरह का सक होता है तो तत्काल डायल 100 की मदद से उसको पुलिस की कस्टडी में सौंपे अपने हांथों में कानून न लें, पुलिस संबंधित के खिलाफ जाँच कर सशक्त कार्यवाई करेगी l
बैठक में ग्राम प्रधान ग्रीस सिंह आलोक मिश्रा कृष्णपाल रामसेवक अभिनेंद्र सिंह विजय पाल सिंह मनोज गुप्ता अमरपाल अभिषेक सिंह सुरेंद्र पाल यादव तथा नगर पंचायत चेयरमैन राजेश वर्मा सभासद चंदेश्वर राठौर अरुण शर्मा गौरव शुक्ला अशोक सिंह प्रदीप बर्मा एस आई सीबी सिंह कमल सिंह बीपी शर्मा राजेश सिंह सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
फोटो,, थाना प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दिलीप सिंह यादव

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...