Skip to main content
*शाहजहांपुर से उर्वेश सिंह की रिपोर्ट


थाने पर तैनात सिपाही पर लगाए गोकशी कराने के आरोप पुलिस को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय गौरक्षक दल के सदस्य*

--- गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी : संजय सिंह

शाहजहांपुर


। राष्ट्रीय गौरक्षक दल ने थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के कई मोहल्लों में गोकशी का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। उनका कहना था कि यहां तैनात एक सिपाही के संरक्षण में गोकशी का कारोबार हो रहा है। यदि इस संबंध में शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो उच्च अधिकारियों से मामले को अवगत कराते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा‌। राष्ट्रीय गौरक्षक दल के मंडल प्रमुख आलोक मिश्रा के नेतृत्व में तमाम गौरक्षक थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के बाड़ीगांव कसाईयों वाली पुलिया तथा गढ़ी गाड़ीपुरा में गोकशी किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन मोहल्लों में खुलेआम गोकशी का काम किया जा रहा है। उपरोक्त कारोबार थाने में तैनात एक सिपाही के संरक्षण में हो रहा है। यदि मामले में छापामारी कर बंद नहीं कराया गया तथा सिपाही के खिलाफ कार्रवाई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी थाना पुलिस की होगी। इसके बाद एक ज्ञापन इंस्पेक्टर की अनुपस्थिति में थाने में तैनात दरोगा रामानंद मिश्रा को सौंपा गया। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने बताया कि रात के अंधेरे में नेशनल हाईवे पर जानवरों को ढोने वाली गाड़ियों से पुलिस के द्वारा अवैध वसूली भी की जाती है  हाईवे पर निकलने वाली गाड़ियों की जांच नहीं की जाती है इससे कैसे पता लगाया जा सकेगा इस गाड़ी में कौन से जानवर जा रहे हैं इस मौके पर अमित सक्सेना राजीव अरोड़ा सचिन दीप मिश्रा अमित गुप्ता दीपक गुप्ता रामजी गुप्ता पवन गुप्ता शिवम वर्मा नरेश कनौजिया दिव्यम राठौर आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि गोकशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिपाही के संलिप्तता की जांच कराकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...