ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट / मानिकपुर मानिकपुर स्थित राजधर मिश्र के हाते में विशाल नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यर्पण शिविर का शुरू हुआ आयोजन ।सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के द्वारा आयोजित हो रहा है कार्यक्रम ।गक्त वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्व.प. इंद्रजीत मिश्र की याद में आयोजित होता है कार्यक्रम। समाजसेवी कमलेश मिश्र द्वारा किया गया है कार्यक्रम का संयोजन । आस पास के गांवो से सैकड़ो ग्रामीण परीक्षण शिविर में पहुचें और कुछ लोगों ने सांसद आरके सिंह पटेल जी को विज्ञापन सौपां
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

Comments
Post a Comment