प्रतापगढ़ । रानीगंज के सराय रतऊ के खरकानकापुरवा गाँव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्दुती करण का कार्य चल रहा था आरोप है की ग्राम प्रधान व ठेकेदार ने ग्रामीणों से कुछ पैसे की माँग शुरू की जिसमें ज्यादा तर लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया तो 11000की लाइन को दूसरी तरफ घुमा दिया और मात्र उन्हीं लोगों तक बिजली पहुंचाई जिन्होंने पैसे दिये बाकी के लोग बिजली की सुविधा से वंचित रह गये । ग्रामीणों का कहना है की उच्चाधिकारियों से बार बार शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदार लोग अधूरे विद्दुतीकरण पर ही बिजली सप्लाई शुरू कर काम पूर्ण दिखा दिया जिससे ग्रामीणों में असंतोष देखा जारहाहै
DlightNews

Comments
Post a Comment