Skip to main content
बस्ती का सिफारिश वाला मेडिकल कॉलेज

यूपी में अगर बेरोजगारों को नौकरी चाहिए तो मोदी और योगी के नेता की सिफारिश लेकर आइए, जी है हमारे संवादाता के पास ऐसे नेताओं के लेटर पैड हाथ लगे है जो बस्ती मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए अपने लोगो की एक लिस्ट बनाकर भेज रहे, अब इन नेताओं की पोल खुल कर आमने आ गयी है, जीरो टॉलरेन्स और भ्रस्टाचार मुक्त सरकार की बात करने का दावा फिलहाल पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है, बस्ती मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के जरिये 178 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन इस भर्ती प्रक्रिया में बस्ती के सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष अपने लेटर पैड पर अपने चहेतों का नाम लिख कर भेज रहे ताकि उनके लोगो की भर्ती की जाए, अब नेताओ की सिफारिश से जब नौकरियां मिलेंगी तो जाहिर सी बात है कि प्रतिभावान छात्र पीछे रह जाएंगे, इतना ही नही आउट सोर्सिंग कंपनी प्रति कंडीडेट से फॉर्म भरने के लिए 590 रुपए ऑनलाइन वसूल लिए लेकिन आजीविका मिशन में रजिस्ट्रेशन फीस केवल 200 रुपए है, ऐसे में 16 हज़ार बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण कराया और 94 लाख रुपए वसूले, जिसमे से केवल आजीविका मिशन में 26 लाख जमा किये बाकी कंपनी डकार गयी।

बस्ती के मेडिकल कालेज में सांसद, दो विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष के अपने लोगों का कब्जा होने जा रहा है। इन ‘माननीयों’ ने अपने लोगों को नौकरी दिलाने के लिए लेटर पैड पर सिफारिष के साथ 117 लोगों की लिस्ट जारी की है। अगर मानव की आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने ‘माननीयों’ की सिफारिष को मान लिया तो यह ‘माननीयों’ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। जिन माननीयों ने सूची दी है, उनमें सांसद हरीष द्विवेदी ने 70, हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने 28, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने 10 और सदर विधायक दयाराम चौधरी ने नौ नामों की सूची जारी की है। सांसद को छोड़कर अन्य ‘माननीयों’ का लेटर पैड पर हस्ताक्षर हैं। मेडिकल कालेज में इन दिनों आउट सोर्सिंग के जरिए 175 लोगों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सभी ‘माननीय’ की यह अपेक्षा है कि उनके सिफारिष को प्राथमिकता दी जाए। सूची को मानव की आपूर्ति करने वाली एजेंसी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस को दे दी गई है। ‘माननीयो’ के द्वारा जो सूची दी गई है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि उनमें अधिकतर लोगों का आन लाइन पंजीकरण ही नहीं हैं। जबकि मानव की आपूर्ति करने वाली एजेंसी के यहां पंजीकरण होना अनिवार्य है।
पिछले चार-पांच दिन से मेडिकल कालेज में आउट सोर्सिंग के जरिए महानिदेषक चिकित्सा षिक्षा एवं प्रषिक्षण लखनऊ द्वारा नामित दिल्ली की एक एजेंसी भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई हैं। साक्षात्कार के पहले दिन से ही एजेंसी के लोगों द्वारा नौकरी पाने की आस लिए बेरोजगारों से दो से ढा़ई लाख रुपये की वसूली करने का आरोप लग रहा है। धन देने वालों में अधिकतर वे लोग हैं जिन्होंने पत्नी और माता के गहने बेचकर या गिरवी रखकर दिए है। कईयों ने भारी ब्याज पर कर्ज लेकर धन दिया। धन लेने की षिकायत भी प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं षिक्षा सहित अन्य अधिकारियों से एमएलसी देवेंद्र प्रताप के प्रतिनिधि हरीष सिंह कर चुके है। इस मामले में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल स्पष्ट कह चुके हैं कि धन की वसूली और चयन के मामले में मेडिकल कालेज के किसी भी कर्मचारी की कोई भी भूमिका नहीं हैं। बताया कि सारे अधिकार मानव की आपूर्ति करने वाली एजेंसी को डीजी कार्यालय की ओर से दी गई है। कहते हैं कि अगर वह खुद किसी का चयन करना चाहे तो नहीं कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि धन की वसूली सिर्फ बस्ती में ही नहीं बल्कि लखनऊ से भी एजेंसी के लोग कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...