Skip to main content
अजगरा महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में की गयी बैठक,

--------------
अजगरा महोत्सव का आयोजन 03 सितम्बर से 05 सितम्बर तक
-------------
अजगरा महोत्सव आयोजन सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अजगरा महोत्सव प्रदेश स्तर का महोत्सव है पूरी गरिमा और भव्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी एवं प्रचार साहित्य के माध्यम से दी जाये जिससे मेले में आने वाले लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके और उससे लाभान्वित हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य ने कहा कि अजगरा महोत्सव दिनांक 03 सितम्बर से 05 सितम्बर तक मनाया जायेगा जिसमें पंडाल व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को निर्देशित किया एवं महोत्सव के दौरान विद्युत की आपूर्ति की जिम्मेदारी अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को दी गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि महोत्सव स्थल पर विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा तालाब में पानी की शुद्धता हेतु चूना/ब्लीचिंग डलवाने का कार्य किया जाये। मेले में साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि विभागों से सम्बन्धित जो भी योजनायें है उनका सेमीनार एवं कार्यशाला के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से सम्पादित कराया जाये। अजगरा महोत्सव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक डी0के0 द्विवेदी को निर्देशित किया गया कि मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाये जिससे मेला शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो सके। अजगरा महोत्सव के नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी लालगंज को बनाया गया। अपर जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिस विभाग को जो भी जिम्मेदारी सौपी गयी है उसका अक्षरशः पालन करें यदि कोई भी समस्या आ रही है तो उसे उपजिलाधिकारी लालगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी लालगंज को अवगत कराया जाये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि दिनांक 31 अगस्त 2019 को पूर्वान्ह 11.30 बजे अजगरा महोत्सव स्थल पर तैयारियों की समीक्षा पुनः की जायेगी।
सांस्कृतिक धरोहर अजगरा महोत्सव स्थल पर स्थित मन्दिरों एवं संग्रहालय की रंगाई-पुताई एवं तालाब की सफाई महोत्सव के पूर्व ही ग्राम पंचायत एवं मंदिर के पुजारी द्वारा करायी जायेगी तथा ग्राम पंचायत द्वारा महोत्सव व कार्यक्रम आदि का बोर्ड भी लगवाया जाये। पौराणिक तालाब की वैरीकेटिंग लोक निर्माण विभाग द्वारा की जायेगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डी0के0 द्विवेदी उपजिलाधिकारी लालगंज, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 दयाराम यादव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, सम्बन्धित अधिकारी व कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिंह भी उपस्थित रहे।
-------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...