Skip to main content
जिलाधिकारी ने जनपद में 50 लाख के ऊपर लागत की परियोजनाओं के कार्यो की समीक्षा की,
-----------------
जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच हेतु टास्क फोर्स टीम बनाने के दिये निर्देश
----------------
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज विकास भवन के सभागार में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में 50 लाख के ऊपर लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि शत् प्रतिशत प्राप्त हो गयी हो उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समय अवधि के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थायें पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य पूर्ण हेतु कार्यदायी संस्थाओं को एक निश्चित समय सीमा निर्धारण कर दिया जाये जिसके अन्तर्गत वे कार्य को पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि जनपद में कई परियोजनायें काफी समय पहले से स्वीकृत है लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो सका है यह अत्यन्त ही खेद का विषय है, जिन विभाग हेतु परियोजना स्वीकृत की गयी है उस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मिलकर समस्या का तत्काल निराकरण कर निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। जनपद में जो निर्माणाधीन परियोजनायें है उसमें कई परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी है। अतः जनपद में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे है उन कार्यो के गुणवत्ता की जांच हेतु जनपद स्तर पर एक टास्क फोर्स टीम का गठन किया जाये और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच उस टीम द्वारा की जायें और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था व ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी कार्य निर्माणाधीन है उसे गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...