Skip to main content

टेक्सास में गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत, 21 लोग घायल

ह्यूस्टन: 

अमेरिका के टेक्सास में एक व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना ओडेसा और उसके पास के मिडलैंड इलाके की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावर का पीछा किया और सिनर्जी थिएटर में उसे गोली मार दी. पुलिस ने हमलावर की पहचान तथा उसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. गोलीबारी की यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम तीन बजे की है. स्थानीय मीडिया ने ओडेसा पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल गेरके के हवाले से बताया कि हमलावर की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी और जब यातायात पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोका तो उसने अधिकारी पर गोलियां चलाई और इसके बाद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. उन्होंने बताया कि हमलावर अपनी कार छोड़ कर भाग गया और उसने अमेरिकी डाक सेवा के एक वाहन पर कब्जा कर लिया और उसी पर से गोलियां चलाता रहा. 
गेरके ने बताया कि इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए और 21 लोग घायल हो गए. मिडलैंड पुलिस विभाग ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि इस वक्त कोई सक्रिय हमलावर नहीं है. सभी एजेंसियां संदिग्धों के बारे में पता लगा रही हैं. गोलीबारी के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सड़कों से हट जाने और बेहद सावधानी बरतने की अपील की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने उन्हें घटना की जानकारी दी है. ट्रंप ने ट्वीट किया कि एफबीआई और कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरी तरह लगी हुईं हैं. टैक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण और कायराना बताया. गौरतलब है कि टेक्सास में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है. कुछ महीने पहले ही टेक्सास में एक बंदूकधारी ने 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. असॉल्ट राइफल से लैस एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी. टेक्सास के दक्षिणी नगर अल पासो में हुई गोलीबारी की इस घटना से वहां के लोगों में दहशत फैल गई थी. पुलिस इसे संभवत: “घृणा अपराध” का मामला मान रही है वहीं बंदूक से हिंसा की इस “महामारी” को खत्म करने के लिए नये सिरे से आवाजें उठने लगी थी. अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में एक हफ्ते के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना हुई थी. इससे पहले पिछले सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में इसी तरह लोगों के समूह पर गोलियां चलाई गईं थी.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को Dlight News टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।