Skip to main content
अमृतसर में पकड़ा गया सेना का फर्जी कैप्टन, वर्दी पहनकर घूम रहा था कार में


जेएनएन, अमृतसर। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने सेना के फर्जी कैप्टन को कार में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपित को हिरासत में लिया तो वह सेना की वर्दी में था। उसके कब्जे से सेना की दो वर्दियां, सेना का फर्जी पहचान पत्र, सेना के बैच, कार और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


आरोपित की पहचान तरनतारन स्थित झब्बाल बाईपास स्थित बाठ एवेन्यू और कपूरथला के खैहरा मज्झा सिंह गांव निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ खहरा के रूप में बताई है। बताया जा रहा है कि आरोपित के पिता सेना में तैनात थे। खासा कैंप के पास रहने वाले सेना के अफसर सुमैर कोल अजनाला रोड पर किसी काम से पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक कार में सवार सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति को देखा।

कार में सवार वर्दीधारी पर उन्हें जरा संदेह हुआ तो तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम को शिकायत कर दी गई। संदेश कंट्रोल रूम पर पहुंचते ही सारे शहर में नाकाबंदी कर दी गई और कुछ ही दूरी पर आरोपित को सिविल लाइन थाने की पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से कार में रखी सेना के कैप्टन रैंक की वर्दी बरामद की गई।


पूछताछ के दौरान आरोपित की बातों से पहले जांच अधिकारी भी प्रभावित हो गया, लेकिन जब गहनता से जांच की गई तो पता चला कि आरोपित के दिखाए जाने वाले पहचान पत्र भी फर्जी हैं। पुलिस ने कार में रखे सेना के फर्जी बैच और कई और दस्तावेज भी बरामद किए हैं। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपित सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त दस्तावेज उसने स्वयं ही कंप्यूटर की
 सहायता से तैयार किए हैं।
 सचिन अरोडा ब्यूरो चीफ  हरियाणा स्टेट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।