ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट चित्रकूट नगरी में हर माह आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के दिलों में चित्रकूट के प्रति अच्छी भावना उत्पन्न करने के लिए क्षेत्रीय युवाओं का एक संगठन आगे आया है सदर तहसील के बिहारा गांव में युवा संगठन बनाकर योजनाओं को अमली जामा पहनाने की बात कही है युवा संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हर माह लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं खासतौर में अमावस्या में मेले पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है ऐसे में वह लोग श्रद्धालुओं के लिए अपनी ओर से हलवा और पूरी बटवाते हैं
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

Comments
Post a Comment