अम्रतसर गुरु नानक देव अस्पताल के डाक्टरों से परेशान होकर अस्पताल में भर्ती लोगों ने पब्लिक पावर मिशन की टीम को बताया की यहाँ के डाक्टर हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं और तो और यहाँ के डाक्टर अपनी कमिशन के लिए अपने ही जान पहचान के मैडिकल स्टोर एवं लैब से टेस्ट और दवाइयाँ लेकर आने को कहते हैं। पब्लिक पावर मिशन के संस्थापक एवं चीफ कनवर सिंह ने कहा की डाक्टर अपने व्यवहार को बदलें नहीं तो पी.पी.एम ये दादागीरी बिलकुल बरदाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर पब्लिक पावर मिशन के टीम के मैंबर जतिंदर सिंह,भूपिंदर सिंह,बलविंदर कौर, आदि शामिल थे।
DlightNews

Comments
Post a Comment