ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट / मानिकपुर मानिकपुर संतरीता स्कूल द्वारा मनमानी करने एवम जन्माष्टमी के त्योहार में विद्यालय की छुट्टी न करने पर गुरुवार को अभिभावकों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा संतरीता स्कूल पहुंच स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंक , विद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद ,के नारे लगाने लगे विद्यालय में धरना प्रसर्शन की सूचना पाते ही तहसीलदार अजय कटियार मानिकपुर एवम थाने के सबइंस्पेक्टर दीपक यादव मौके पर पहुंच स्थिति को संभाल विद्यालय की छुट्टी कराई एवं प्रिंसिपल फादर सोसिल को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

Comments
Post a Comment