Skip to main content
संचारी रोग नियंत्रण की बैठक सम्पन्न,
----------------
जनपद में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंगहोम की जांच कर की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी
---------------
जिला महिला एवं पुरूष अस्पताल, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं प्राथमिक/स्वास्थ्य केन्द्र केन्द्रों पर बायोमैट्रिक उपस्थिति डिवाइस से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करायें
-----------------
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में तृतीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गयी जिसमें बताया गया कि यह अभियान 02 सितम्बर से 30 सितम्बर 2019 तक चलाया जायेगा जिसमें संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि संचारी रोग नियंत्रण हेतु स्वच्छता, सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये व जनपद में संचालित प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इण्टरमीडिएट कालेज एवं डिग्री कालेजों में आयरन और फोलिक-एसिड की दवायें अनिवार्य रूप से छात्र/छात्राओं को वितरित कर दी जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होमों की जांच कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें एवं इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आशा बहुओं को थर्मामीटर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपद के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रदेश सरकार संचालित योजनाओं की समीक्षा की जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहार, संग्रामगढ़, शिवगढ़ एवं कुण्डा की प्रगति ठीक न पाये जाने पर सम्बन्धित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक को जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा विद्यालयों में भ्रमण की सूचना खण्ड शिक्षा अधिकारी को न दिये जाने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुये आर0बी0एस0के0 के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि विद्यालयों में भ्रमण के पूर्व सम्बन्धित क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी को भ्रमण से सम्बन्धित सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी तो समीक्षा के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुण्डा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना हेतु अधिकृत रामभिलाष उपाध्याय अस्पताल में माह अगस्त में एक मरीज का ईलाज किया गया था एवं उषा मैनरनिटी हास्पिटल द्वारा अगस्त माह में किसी भी मरीज का ईलाज नही किया गया था जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त दोनो नर्सिंग होमों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जिला महिला अस्पताल, जिला पुरूष अस्पताल, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बायोमैट्रिक उपस्थिति डिवाइस के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये।
---------------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...