Skip to main content
अमृतसर के खालसा कालेज जी.टी.रोड के बाहर एक एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे युवक व युवती की गर्दन कटी हुईं लाशें बरामद हुईं। युवक की गर्दन सड़क से कुछ दूरी पर फुटपाथ पर पड़ी मिली। जबकि युवती की गर्दन एक्टिवा से कुछ कदमों की दूरी पर मिली। सूचना मिलते ही थाना कंटोनमैंट की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस इलाके के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है, फिलहाल घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला। शवों से करीब 15 फीट दूरी पर पुलिस को एक स्कूटी मिली है, लेकिन उसमें भी कोई दस्तावेज नहीं मिला।

देर रात दो शव मिलने से इलाके में दहशत 

मजीठा रोड थाना प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि घटना के बारे में आला अधिकारियों और आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। खालसा कॉलेज के आसपास की इमारतों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्यारों ने दोनों की हत्या करने से पहले उनके सभी दस्तावेज भी निकाल लिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इतना ही नहीं करीब 15 फीट की दूरी पर मिली स्कूटी से भी सारे दस्तावेज गायब हैं।

 ऑनर किलिंग का शक

पुलिस को आशंका है कि यह मामला ऑनर किलिंग का है। इन दोनों की प्रेम संबंधों के कारण हत्या की गई है। साथ ही आशंका है कि दोनों को किसी आसपास के जिले से यहां लाकर पहले हत्या की गई और फिर शव इस क्षेत्र में फैंक दिए गए। पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात कुछ लोगों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है।


 दौड़ा-दौड़ा कर की गई हत्या

दोनों शव करीब 10-10 फीट की दूरी पर मिले। उनके सिर भी दोनों के शवों से कुछ दूरी पर पड़े थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि दोनों को हत्यारों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा है। अपनी जान बचाने के लिए दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन किसी तेजधार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। 
इस मौके पर पब्लिक पावर मिशन की पूरी टीम एवं अम्रतसर पुलिस ने दोनों शवों की पहचान के करने के लिए आस पास के इलाकों में जाकर लोगों से पूछताछ की लेकिन दोनों को कोई नहीं पहचानता था ।
फरीदाबाद से ब्यूरो चीफ सचिन अरोडा .

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।