Skip to main content
प्रथम पदम विभूषण पुरूस्कार विजेता श्री नन्द लाल बोस जयन्ती पर "सागर कला भवन " अयोध्या द्वारा 3 सितम्बर 2019 को आयोजित "राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान 2019 " से हाथरस जनपद के प्रख्यात चित्रकार भेद प्रकाश सिंह हाथरसी उ0 प्र0 को चयनित किया गया है ।यह पुरूस्कार कलाकारों द्वारा कला के क्षेत्र में किये गये उनके उत्कृष्ट कार्यों /अमूल्य योगदानों के लिये प्रदान किया जाता है ।

इस पुरस्कार के लिए कई राज्यों से बहुत से कलाकारों ने आवेदन किया है। वास्तव में सागर कला भवन भारतीय कलाकारों के उत्थान व विकास के लिए यह कार्यक्रम कर रही है जिससे कलाकारों में जागरूकता, राष्ट्रीय एकता, सहयोग की भावना, कला कौशल में वृद्धि व विकास हो सके। शिवबक्श सागर संस्थापक सागर कला भवन अयोध्या ,निर्णायक मन्डल, पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये चित्रकार हाथरसी ने कहा यह पुरूस्कार मेरे जीवन में प्राप्त होने वाले उत्कृष्ट सम्मान में से एक होगा तथा भविष्य में कला के क्षेत्र में कला द्वारा समाज सेवा का कार्य करने के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा । चित्रकार हाथरसी कला के क्षेत्र में अनवरत हाथरस जनपद का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।