पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. उनकी हालत शुक्रवार को बिगड़ गई थी. एम्स के सूत्रों ने यह जानकारी दी थी. जेटली को सांस लेने में तकलीफ थी और उन्हें नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. उनका गुरुवार को डायलसिस किया गया था. शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई वरिष्ठ नेता एम्स पहुंचकर जेटली का हालचाल ले चुके थे.
DlightNews

Comments
Post a Comment