Skip to main content

Dlight News

एक स्कार्पियो व एक मैक्सी पीकप में लदी 130 पेटी नकली देशी अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार  (थाना सांगीपुर)

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में कल दिनांक 25.08.2019 को रात्रि समय करीब 23:10 बजे थाना सांगीपुर प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह के द्वारा थानाक्षेत्र के देउम चैराहे पर गस्त/चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास ने सूचना दिया कि जेठवारा से एक स्कार्पियो व एक मैक्सी पीकप में नकली देशी अवैध शराब भरकर आयी है जो वीरशाहपुर में उतरने वाली है।

मुखबिर खास की इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम मुखबिर के साथ तत्काल वीरशाहपुर के लिए रवाना हुई। वीरशाहपुर से कुछ पहले ही सड़क के किनारे एक स्कार्पियो व एक मैक्सी पीकप गाड़ी खड़ी दिखायी दी जिसमें से कुछ लोगों द्वारा पेटियां उतारी जा रही थी। पुलिस टीम को अचानक से देखकर वे सभी लोग घबड़ाकर गाड़ी व पेटियां छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर 01 व्यक्ति को पकड़ लिया गया शेष व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। स्कार्पियो गाड़ी में से 21 पेटी व मैक्सी पीकप गाड़ी पर से 109 पेटी नकली देशी अवैध शराब बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

संतोष सिंह पुत्र राम सिंह नि0 बरुवारा दर्रा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

प्रकाश में आये अभियुक्तों का विवरणः-

प्रिंस सिंह पुत्र राम सिंह नि0 वीरशाहपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़।
नागेन्द्र सिंह उर्फ गुरु जी पुत्र तेज बहादुर नि0 बरुवारा दर्रा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
वीरेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू पुत्र जगत बहादुर नि0 बरुवारा दर्रा थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगीः-

01. 130 पेटी नकली देशी अवैध शराब ( 5850 शीशी/200 मि0ली0)।
02. एक अदद मैक्सी पीकप गाड़ी नं0- यूपी 36 टी 2959।
03. एक अदद सफेद स्कार्पियो गाड़ी नं0- यूपी 51 एसी 1459।
04. 26220/-रु0 नगद बरामद।

गिरफ्तारी का समय व स्थानः-  रात्रि 11:30 बजे दिनांक 25.08.2019

पूछतांछ का विवरण-


गिरफ्तार अभियुक्त संतोष सिंह ने पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में बताया कि जो लोग मौके से फरार हो गये वो मेरे व्यवसायी साथी प्रिंस सिंह, नागेन्द्र सिंह व वीरेन्द्र सिंह थे। इसके अतिरिक्त चार लोग और थे जिन्हें प्रिंस सिंह ने बुलाया था मैं उन्हें नहीं जानता। हम लोग यह शराब जेठवारा में अवैध तरीके से बनाकर इसको बोतलों में भरकर इस पर सरकारी देशी शराब का रैपर लगाकर सील कर दिया जाता है। जो बिल्कुल असली की तरह दिखता है, जिसे असली बनाकर पैसे कमाने के लिए हम दुकानों व अन्य माध्यम से बेच देतें हैं। सभी रैपर होलोग्राम व कार्टन नकली है।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 172/19 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 272, 273 भादवि व धारा 60/60ए आबकारी अधि0, धारा 63 कापी राईट एक्ट।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...