गोण्डा। जिले के मनकापुर कस्बे में शुक्रवार को पूर्वान्ह एक नव विवाहिता माला (25) पत्नी अनुज कुमार गुप्ता उर्फ दद्दन ने मिट्टी का तेल छिड़क कर घर में आग लगा लिया। उसके बचाने के प्रयास में पति और देवर भी झुलस गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला रफीनगर निवासी अनुज कुमार गुप्ता की शादी करीब पांच माह पूर्व बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार निवासी माला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में कलह लगा रहता था। बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह माला ने मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। माला को बचाने में पति दद्दन और देवर भी बुरी तरह झुलस गये। सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने महिला का कलम बंद बयान दर्ज किया। सीओ एसके रवि ने बताया कि युवती के परिजनों की तरफ से प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया गया था किन्तु उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा तरमीम की जाएगी
DlightNews
Comments
Post a Comment