Skip to main content

Saaho Box Office Collection Day 2: प्रभास की 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ Dlight News

नई दिल्ली: 



Saaho Box Office Collection Day 2: प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो (Hindi)' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 24 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग करने वाली साहो ने रिलीज के दूसरे दिन भी दमदार प्रदर्शन किया है. 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की वेबसाइट के मुताबिक 'साहो' (Saaho) ने बीते शनिवार 23 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने दो दिन में ही 47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 'साहो' (Saaho) की इस जबरदस्त कमाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह पहले वीकेंड में ही 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. वहीं, इसके सभी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने बीते दिन 50-55 करोड़ रुपये की कमाई की है. अपने इन आंकड़ों के जरिए 'साहो' (Saaho) ने देशभर में दो दिन में ही 140 करोड़ का कलेक्शन किया है. 
प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टाटर 'साहो' (Saaho) को लेकर दर्शकों में भी क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि 'साहो' फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. लेकिन बात जब कमाई और प्रदर्शन की हो तो यह फिल्म साउथ की तीसरी ऐसी डब्ड फिल्म है, जिसने हिंदी मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले प्रभास ने 'बाहुबली' के जरिए भी खूब धमाल मचाया था. 


प्रभास (Prabhas) पिछली बार जहां वे पारंपरिक अंदाज में एक्शन करते नजर आए थे तो इस बार एकदम मॉडर्न अंदाज में दुश्मनों के दांत खट्टे कर रहे हैं. हॉलीवुड स्टाइल में हर मसाला समेटे 'साहो (Saaho)' के एक्शन सांसें रोक देते हैं. फिर प्रभास एक्शन करते हुए लगते भी कमाल हैं.  कुल मिलाकर 'साहो' (Saaho) एक्शन प्रेमियों के लिए परफेक्ट मसाला है, 'साहो  की कहानी दो हजार करोड़ की चोरी की है और उसके बाद ब्लैक बॉक्स का चक्कर है. चोरी, और विलेन्स की सीनाजोरी के बीच सबको याद आती है अंडरकवर पुलिस अफसर प्रभास की. प्रभास की एंट्री के साथ ही एक्शन का तूफान आ जाता है. लेकिन 'साहो' में जैसे ही श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है.प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का म्यूजिक अच्छा है, लेकिन 'साहो' में सॉन्ग फिल्म की रफ्तार को धीमी करने का काम करते हैं. डायरेक्शन की बात करें तो सुजीत ने दिखा दिया है कि भारत में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन रचा जा सकता है. 'साहो' कुल मिलाकर एक्शन और ग्राफिक्स का कमाल है, जिसे प्रभास और एक्शन प्रेमियों के लिए एक बार बार देखना तो बनता है. 

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...