Skip to main content
प्रेस विज्ञप्ति
--------------
प्रतापगढ़ 22 अगस्त 2019
-------------
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि दिनांक 20 अगस्त 2019 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन एक स्थानीय मीडिया चैनल द्वारा कथित तौर पर जनपद के पी0डी0एस0 केन्द्र सदर, मानधाता, कुण्डा एवं बाबागंज पर खाद्यान्न की खरीद फरोख्त से सम्बन्धित खबर का बिना किसी साक्ष्य के प्रसारण किया गया। जिसका संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी की द्विसदस्यीय जांच टीम गठित करते हुये खबर की सत्यता की जांच करायी गयी। जांच टीम द्वारा अपनी जांच आख्या में अवगत कराया गया कि जनपद में कुछ मीडिया चैनलों के संवाददाताओं द्वारा लगातार पी0डी0एस0 केन्द्रों पर तैनात खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षकों और अधीनस्थ स्टाफ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है और इसका प्रतिवाद करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध खबर चलाकर बदनाम करने की धमकी दी जाती है। विशेषकर केन्द्र सदर, सण्ड़वा चन्द्रिका और बाबा बेलखरनाथ धाम पर तैनात कार्मिकों के विरूद्ध लगातार इस प्रकार का षड़यन्त्र किया जा रहा था। इसके कारण जहां एक तरफ केन्द्रों पर तैनात कार्मिकों के लिये निर्भिक होकर दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न होती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की मनगढ़ंत एवं तथ्यहीन दुष्प्रचारात्मक खबरों के कारण सरकार की छवि धूमिल होती है। इसे गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी द्वारा जांच आख्या के आधार पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये जिसके क्रम में सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध दिनांक 20 अगस्त 2019 को सदर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।
उन्होने विज्ञप्ति में बताया है कि भविष्य में इस प्रकार की आपत्तिजनक एवं प्रशासन तथा सरकार की छवि को धूमिल करने जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये जनपद के सभी जिला/तहसील एवं ब्लाक स्तरीय समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में यह कड़ाई से सुनिश्चित करें कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी यदि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, साथ ही जनपद के सभी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सम्मानित सम्पादकगण से अपील है कि वे भी अपने समाचार पत्र/चैनल पर किसी खबर को प्रसारित करने से पूर्व उसके तथ्यों/साक्ष्यों के बारे में जरूर आश्वस्त हो लें और स्वयं ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को चिन्हित करें जो किसी गलत मंशा से खबरे चलाकर समाचार पत्र/मीडिया चैनल के साथ-साथ प्रशासन तथा सरकार की छवि को आम जनता के बीच खराब करने की कोशिश करते है। शासन के निर्देशानुसार इस तरह के आपत्तिजनक कृत्यों में सम्मिलित सभी प्राईवेट/सरकारी व्यक्तियों के विरूद्ध जीरो-टाॅलरेन्स अपनाते हुये कठोर कार्यवाही की जायेगी।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...