Skip to main content
सांसद प्रतिनिध ने रामापुर कोहड़ौर में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कोहड़ौर/प्रतापगढ़
भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने बुधवार को दोपहर में ग्रामसभा रामापुर कोहड़ौर में चौपाल लगाकर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याण कारी योजनाओं के विषय मे ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया।साथ ही ग्रामीणों छोटी मोटी समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया।और ग्रामीणों को बताया कि अगर किसी को कोई समस्या अगर होती है तो वह निसंकोच सांसद से अथवा मुझसे मिलकर अपनी समस्या के बारे में बता सकता है।
आपकी समस्याओं का निदान करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि इससे पूर्व की सरकार में गांवों में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं नहीं सुनी जाती थीं। भाजपा सरकार जनता के सुख-दुख में बराबर की साथी है। इसलिए जिले के लगभग हर ब्लॉकों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में चौपाल के माध्यम से सरकार जनता की समस्याओं का जमीनी हकीकत जानना चाहती है। 
प्रधान रामापुर की ओर से प्रतिनिधि के सामने ग्रामसभा हेतु जनकल्याणकारी एवं आवश्यक कार्य जैसे पेयजल व्यवस्था, इंटर लॉकिंग मार्ग,जलनिकासी हेतु नाली का निर्माण, रामापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक हाई मास्ट लाइट समेत ग्रामसभा में एक कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान की  मांगपत्र पेश की गई। जिसपर सांसद प्रतिनिधि ने प्रधान रामापुर एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि आपके मांगपत्र को सांसद जी के समक्ष पेश कर जल्द ही पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्रामसभा रामापुर प्रधान प्रतिनिधि देवेन्द्र पाठक,दिनेश पाठक, पवन पाठक, मिथिलेश पाठक, मेवालाल, मोती,प्रमोद पाल विभाकर द्विवेदी,जीवन पाठक, डिप्टी मिश्र, धीर जी, रामखेलावन एवं काफी संख्या में गाँव की महिलाओं एवं पुरषों समेत क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

धमेंद्र दुबे की रिपोर्ट



Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।