सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कैंपियरगंज विधानसभा के मोहम्मदपुर माफी जगतबेला मे ओंकार उपाध्याय की गई निर्मम हत्या की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों से मिलकर उनकों हर संभव मदद का आश्वासन दिया जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की तकलीफें घटने के बजाय बढ़ती गई है। कानून व्यवस्था चौपट है भाजपा सरकार में लगातार ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं उप्र में न ब्राम्हण उत्पीड़न रूक रहा है, न अपराध.गोरखपुर में ओंकार उपाध्याय हत्या की दुर्दान्त घटना हुई है. ब्राह्मण हत्याओं पर चुप क्यों है सीएम. झूठ गढ़ने से समय निकले तो अपराध पर अंकुश लगाएं सीएम.वही महिलाओं के ख़िलाफ़ बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं भाजपा सरकार दिखावटी कार्यक्रमों के बजाय अपराध रोकने के ठोस कदम उठाये वही अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है। मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। काला बाजारियों और जमाखोरों पर कोई अंकुश नहीं है।जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अति शीघ्र हत्या का खुलासा करने की मांग किया है । प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिलाध्यक्ष नग...
DlightNews