Skip to main content

DlightNews

एसडीएम ने पचायत भवन निर्माण को  लेकर चल रहे विवाद को सुलझाया। समाचार अवधेश कुमार सिंह रिपोर्टर कानपुर मण्डल की रिपोर्ट।कानपुर देहात।शिवली  पंचायतघर बनवाने को लेकर  ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों के बीच स्थान परिवर्तन को लेकर चल रहा विवाद  को उप जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचने 
शांत हुआ। विवादित मामले की जांच करने पहुंचे उपजिलाधिकारी ने जन भावना को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान को मंदिर के पास ही पंचायत घर बनवाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम द्वारा पूर्व में बने पंचायत घर के पास ही नया पंचायत घर बनवाए जाने का आदेश देने पर ग्रामीणों के बीच हर्ष व्याप्त हो गया है।
      बताते चलें कि मैथा तहसील एवं ब्लाक क्षेत्र की ग्राम सभा बड़ागांव में वर्षों पूर्व बनवाया गया पंचायत घर  जीर्ण शीर्ण होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्राम सभा में नया पंचायत घर बनवाया जाना है। ग्राम प्रधान आमना खातून ने अपनी मर्जी के अनुसार नई जगह का चयन कर पंचायत घर बनवाने का काम शुरू कर दिया था। नए स्थान पर पंचायत घर बनवाया जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया था। साधन सहकारी समिति बड़ागांव के अध्यक्ष महेंद्र उर्फ मिंटू शुक्ला पूर्व प्रधान रमाकांत मिश्रा सावित्री सिंह सेंगर प्रकाश चंद्र दिवाकर जय सिंह नरेश शुक्ला पुनीत सिंह विनीत अवस्थी कंचन मिश्रा टिंकू मिश्रा मानू अवस्थी सलोने दिवाकर पुत्तन कुशवाहा समेत एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम मैथा क्षेत्रीय सांसद सुब्रत पाठक एवं क्षेत्रीय विधायक निर्मला संखवार से इस मामले की शिकायत करते हुए पूर्व के स्थान पर ही पंचायत घर बनवाए जाने की मांग की थी। इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के बीच जबरदस्त तरीके से रस्साकशी चल रही थी। शिकायत पर  एसडीएम मैथा ने मौके पर जाकर जांच की तो ग्रामीणों की शिकायत को सही मानते हुए शिव मंदिर के पास ही नया पंचायत घर बनवाए जाने के निर्देश ग्राम प्रधान को दिए। एसडीएम द्वारा जन भावना को ध्यान में रखते हुए निर्णय देने पर ग्रामीणों के बीच खुशी व्याप्त हो गई। एसडीएम मैथा राम शिरोमणि ने बताया कि शिव मंदिर के पास ही नया पंचायत घर बनवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब विवाद पूरी तरह से शांत हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।