मास्क लगाकर करे सोशल डिस्टेंस का पालन। जिला अधिकारी। समाचार अवधेश कुमार सिंह रिपोर्टर कानपुर मण्डल की रिपोर्ट।कानपुर नगर जिलाधिकारी द्वारा जनपद में मास्क ना लगाने वालों को जागरूक करते हुए मेस्टन रोड ,मूलगंज की दुकानों में दुकानदारों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। सभी दुकानदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि मास्क अवश्य लगाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा बिना मास्क लगाए व्यक्ति को किसी भी स्थिति में कोई भी सामान ना दे ।यह सामाजिक जिम्मेदारी सभी को उठानी होगी। तभी हम इस कोरोना महामारी से जीत सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग ही सोशल वैक्सीन है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार, समाज को सुरक्षित रखें यह प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है जिसका पालन सभी को करना होगा ।।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment