बच्चों की सुरक्षा करना सबसे सच्ची श्रद्धा-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
-------------
बच्चे हमारे देश की शान है-तनु उपाध्याय क्षेत्राधिकारी सदर
------------
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में द चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अन्तर्गत बच्चों ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी सदर तनु उपाध्याय को गुलाब का फूल एवं सुरक्षा बैण्ड पहनाकर बच्चों ने अपनी सुरक्षा का वचन लिया। बैनर पर हस्ताक्षर करके बेसहारा बच्चे, बेबस बच्चे, मुसीबत में फंसे बच्चे की मदद करने का संकल्प लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने कहा कि बच्चों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जायेगा। बच्चों की सुरक्षा करना सबसे सच्ची श्रद्धा है। इस क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर ने चाइल्डलाइन 1098 के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि बच्चे हमारे देश की शान है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुये सभी को उपहार भी दिया। इस अवसर पर कृष्णकान्त राय, हकीम अंसारी, अभयराज, रीना यादव, आजाद आलाम, मुजम्मिल हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।
------------------
Comments
Post a Comment