Skip to main content

DlightNews

*दूसरे डिप्‍टी सीएम के नाम से भी हटा पर्दा, रेणु देवी होंगी बिहार की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री*

 *मो सज्जाद बिहार ब्यूरो*

पटना :- रेणु देवी बिहार की बेतिया सीट से BJP की विधायक हैं. वह पूर्व में भी बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चुकी हैं. बिहार में पहली बार किसी महिला को उपमुख्यमंंत्री बनाया जा रहा है

बीजेपी की विधायक रेणु देवी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन रही NDA सरकार में इस बार उत्‍तर प्रदेश की तर्ज पर 2 डिप्टी सीएम होंगे. नीतीश कुमार जहां जेडीयू की तरफ से सीएम की कुर्सी संभालेंगे तो वहीं बीजेपी की तरफ से डिप्टी सीएम की जिम्मेवारी एक महिला और एक पुरुष को दी गई है. डिप्टी सीएम के लिए बीजेपी ने जहां पहला नाम कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद का तय किया था, तो वहीं दूसरा नाम रेणु देवी का है.

रेणु देवी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आया है. दरअसल, रेणु देवी का नाम भी दो दिन पहले से ही बिहार के उपमुख्यमंत्री की रेस में चल रहा था. यूपी के बाद अब बिहार में भी ऐसा हो रहा है, जब प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं. बिहार की एनडीए सरकार में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. दोनों नेताओं का चयन सोमवार को ही भाजपा विधानमंडल दल के नेता और उपनेता के लिए हुआ था, जिसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई थी.

बिहार में पहली बार महिला डिप्टी सीएम बन रहीं रेणु देवी बेतिया से संबंध रखती हैं और वह इस विधानसभा क्षेत्र का पांचवीं बार प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक चुनी गई हैं. रेणु देवी पहली बार साल 2000 में विधायक बनी थीं. रेणु देवी 2005 और 2010 में भी विधायक बनीं, लेकिन 2015 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
2020 के चुनाव में पार्टी का विश्वास जीतने में सफल रहीं और बेतिया से विधायक चुनी गईं. 62 साल की महिला को डिप्टी सीएम बनाए जाने के पीछे उनका लंबा चौड़ा राजनीतिक अनुभव रहा है. दरअसल, रेणु की मां भी संघ परिवार से जुड़ी थीं. साथ ही उनके ननिहाल में भी बीजेपी और संघ का प्रभाव रहा है. रेणु देवी को पार्टी के महिला मोर्चा में विभिन्न तरह की जिम्मेदारियां भी दी जा चुकी हैं. इससे पहले वह बिहार की नीतीश सरकार में 2005 में भी मंत्री का पद संभाल चुकी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।