Skip to main content

DlightNews

प्रेसनोट



अयोध्या।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक सामान्य निर्वाचन 2020 गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु मतदान दिनांक 1 दिसंबर 2020 को प्रातः 8:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा, मतदान स्थल हेतु 15 मदान पार्टियां बनाई गई है 15 सेक्टर में 6 जोनल मजिस्ट्रेट 15 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं कोविड-19 हेल्प डेस्क के लिए आशा बहू को नियुक्त किया गया जनपद में कुल 2196 पुरुष 766 महिला कुल 2962 मतदाता है, जनपद में कुल 15 मतदान केंद्र है जिसमें से 2 अतिसंवेदनशील 3 संवेदनशील 10 सामान्य है, आज दिनांक 30 नवंबर 2020 को पूर्वाहन 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से समस्त मतदान पार्टियां प्रशिक्षण उपरांत लेखन सामग्री, मतपेटिका, मतपत्र, निर्वाचक नामावली, कोविड-19 एवं मेडिकल किट प्राप्त करते हुए मध्यान्ह 12:00 बजे समस्त मतदान पार्टी  प्रस्थान कर चुकी हैं और अपराहन 3:00 बजे समस्त मतदान पार्टियां अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुकी है, प्रस्थान करने के पूर्व समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, पोलिंग पार्टियों एवं मतदान हेतु नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को श्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं श्री हवलदार सिंह, जिला विकास अधिकारी अयोध्या द्वारा यह बताया गया कि वह आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे और संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी फेस शील्ड, फेस मास्क, गेलव्ज का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे क्योंकि निरंतर वीडियोग्राफी कराई जाएगी मतदान हेतु आने वाले मतदाताओं को फेस मास्क एवं हैंड ग्लव्स अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाएगा जिसका अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा सोशल डिस्टेंसिंग हेतु 2 गज की दूरी पर लाइन लगाने के लिए गोले बनाए जाएंगे, कोविड-19 हेल्पडेस्क पर आशा बहू की नियुक्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया है, उपस्थित सभी कार्मिकों एवं मतदाताओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले कोविड-19 से संबंधित सामग्रियों का कोविड-19 के अंतर्गत नष्ट किए जाने की कार्यवाही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नियुक्त की गई टीम करेगी कोविड-19 से ग्रसित मतदाता एवं जिनका तापमान 100.4% होगा उनका मतदान, मतदान प्रक्रिया के आखिरी घंटे में होगा जो कोविड-19 की संपूर्ण प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराया जाएगा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को मानदेय के रूप में प पंद्रह सौ रुपया पीठासीन अधिकारियों को ₹1200 मतदान अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय को ₹900 नौ नौ सौ रुपया मतदान अधिकारी तृतीय को ₹600 एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को ₹1000 मानदेय नगद रूप से दिया गया

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।