बिधूना में नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।समाचार अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की बिधूना औरैया से रिपोर्ट।बिधूना औरैया कस्बे के रामलीला मैदान में आज नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बिधूना कस्बे की समाजसेवी महिलाओं द्वारा किया गया इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा की राज्य सभा सांसद गीता शाक्य अपर जिलाधिकारी औरैया रेखा चौहान पुलिस अधीक्षक सुनीति उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अल्वी क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप थाना प्रभारी बिधूना राजकुमार ने आज इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर इसका निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि आज यह प्रशिक्षण शिविर का जो आयोजन किया गया है यह बहुत ही सराहनीय कदम है इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया गया है और इससे महिलाओं को सीख लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।और इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले सभी लोगों को बधाई भी दी गई इस अवसर पर राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण की समाजसेवी निर्मला चौहान राधा राजावत सहित तमाम महिलाएं उपस्थित थे।
DlightNews
Comments
Post a Comment