Skip to main content

DlightNews

*एन0 सी0 एस0 टी0 , डीएसटी भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र द्वारा हुआ युवा वैज्ञानिकों का सम्मान*
            
               प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का युवा वैज्ञानिकों को हमेशा से यही संदेश रहा है कि नवोन्मेष, पेटेंट , उत्पादन और समृद्धि जैसी अति विशिष्ट वैज्ञानिक विचारधारा को हर प्राणी मात्र के अंदर आत्मसात करने की आवश्यकता है , जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाने में प्रशंसनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (NCSTC) , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र लखनऊ द्वारा ग्रामीण एवं सुदूर से आए हुए देश के युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया ।
विज्ञान उत्सव रूपी विचारधारा के इस स्वर्णिम अवसर पर डॉ मृदुल शुक्ल जी को विज्ञान के क्षेत्र में उनकी समर्पण भावना को देखते हुए तथा आपके सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु विज्ञान दल पदक सम्मान 2020 प्रदान किया गया ।
 *उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर से थाना अखंड नगर क्षेत्र के ग्राम पतार खास के निवासी  युवा वैज्ञानिक श्री आनंद पांडेय जी को देशभर में नवाचार संस्कृति को प्रसारित करने के लिए तथा इनोवेशन के प्रति उनकी समर्पण भावना के लिए भारत सरकार द्वारा जगदीश चंद्र बसु विज्ञान दल पदक सम्मान 2020 प्रदान किया गया ।*
तथा भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु विज्ञान दल पदक सम्मान वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया जिसमें डॉ दिव्यदर्शन तिवारी , डॉ घनश्याम पांडेय ,श्री करुणा नंद चतुर्वेदी जी को डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु विज्ञान दल पदक सम्मान 2020 प्रदान किया गया।
तथा श्री यश शुक्ल जी को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार एवं श्री अतुल द्विवेदी जी को जगदीश चंद्र बसु विज्ञान दल पदक 2020 से सम्मानित किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।