Skip to main content

काबुल में 2 अलग-अलग जगह हुआ आतंकी हमला, 34 की मौत

 काबुल में 2 अलग-अलग जगह हुआ आतंकी हमला, 34 की मौत



अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता के बावजूद आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज 2 अलग-अलग बम धमाकों में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई. वहीं बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबरे हैं. पहला हमला अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किया गया. जबकि, दूसरे हमले में प्रांतीय परिषद के प्रमुख को मारने की कोशिश की गई.


अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में अधिकारियों ने बताया कि हमलावार विस्फोटकों से भरी सैन्य गाड़ी को सैन्य कमांडो अड्डे पर ले गया और उसमें विस्फोट कर दिया. इसमें 31 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य जख्मी हो गए. गजनी अस्पताल के प्रमुख ने बताया कि मृतकों में सभी सैन्यकर्मी हैं. बताया जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर ने कार को उड़ाने से पहले मिलिट्री बेस के गेट पर फायरिंग भी की.


दक्षिणी अफगानिस्तान में अधिकारियों ने बताया कि जुबल में आत्मघाती हमलावर ने एक कार के जरिए प्रांतीय परिषद के प्रमुख के काफिले को निशाना बनाया. इस हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत 12 अन्य जख्मी हो गए. प्रांतीय परिषद के प्रमुख रविवार को हुए हमले में बचे गए हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं. इन हमलों की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. अफगानिस्तान के बमियान प्रांत में मंगलवार को सड़क के किनारे छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट होने से एक यातायात पुलिस कर्मी समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 45 लोग घायल हो गए थे. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने बताया था कि बमियान प्रांत के बमियान शहर में दोपहर में हुए विस्फोट में 45 लोग घायल हो गए. धमाके में कई दुकानें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई.

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।