सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी सहित पार्टी नेताओं ने रुद्र धीरज आईटीआई कॉलेज सहजनवा, रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज, शारदा प्रसाद रावत डिग्री कॉलेज समेत विभिन्न विद्यालयों व गीडा क्षेत्र के आईपीएम, आईटीएम, बुद्धा, लिटिल फ्लावर,व निजी आईटीआई कालेज समेत दर्जनों कॉलेजों में शिक्षक एमएलसी चुनाव मे सपा प्रत्याशी अवधेश यादव को जिताने के लिए जन संपर्क किया। सपा प्रत्याशी को जीताने के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है पूरे जनपद में जनसम्पर्क किया जा रहा है जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि सपा ही शिक्षकों की सबसे बड़ी हितैषी हैं जब जब सपा की सरकार रहीं हैं शिक्षकों सहित सभी के हित में कार्य हुआ है सरकार बनने पर पेंशन बहाली सहित वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलेगा तदर्थ शिक्षको उर्दू, संस्कृत,हिंदी व टेक्निकल एजुकेशन के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलेगा।इस दौरान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी यशपाल रावत गिरिश यादव सुनील सिंह राजेन्द्र यादव विरेंद्र यादव सी पी सिंह बिन्दा देवी मनीष पांडे धर्मेंद्र यादव गोकुल साहनी विक्की निषाद आदि मौजूद रहे
DlightNews
Comments
Post a Comment