Skip to main content

DlightNews

-यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित।
समाचार अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल औरैया से रिपोर्ट
औरैया :  गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुनीति के नेतृत्व में शहर के खानपुर बाईपास पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शहर के ही नयन ज्योति आई केयर हॉस्पिटल की टीम द्वारा चालकों और परिचालकों के आंखों की निशुल्क जांच कर दवाई वितरण की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रधिकारी यातायात सुरेन्द्र नाथ यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर की वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर पी टी ओ रिहाना बानो और डॉo मनीष वर्मा रहे। क्षेत्रधिकारी सुरेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि ये शिविर आंखों के जांच के लिए लगाया गया है क्योंकि चालक के लिए सबसे जरूरी है उसकी नजर यदि आपको दृष्टि दोष है तो आप अपने साथ कई जिंदगियों की जान खतरे में डाल सकते है इसलिए समय समय पर अपने आंखों की जांच कराते रहे और सुरक्षित रहे। विशिष्ट अतिथि रिहाना बानो ने चालको के साथ साथ आमजन से भी सड़कों पर सुरक्षित ढंग से चलने का और जिम्मेदारी से नियमों का पालन करने का निवेदन किया जिससे आप अपने परिवार के साथ सदैव सुरक्षित रहें । यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि लगभग 65 चालक परिचालकों के जांच हुई है जिसमे कुछ चालक रोडवेज से हैं उन्हें चिकित्सों द्वारा निशुल्क दवाई भी वितरण की गई है तो वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य स्थानों पर वाहन चैक कर उनके चालान भी किये गए है। शिविर के मुख्य चिकित्सक मनीष वर्मा ने बताया कि ज्यादातर चालकों में दृष्टि दोष, खुजली, पानी कीचड़ आंसू जैसी कमी पाई गई उन्हें मुफ्त दवा देकर समय समय जांच कराने को कहा है यह बीमारियां सड़कों पर चलते धूल मिट्टी के कारण बनती है जिससे सतर्कता ही उपाय है। यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण का स्वागत किया। यातायात माह नवम्बर कार्यक्रम संयोजक विक्रान्त दुबे संचालक दिग्विजय सिंह सहित धीरज पटेल, आशीष सचान, राजेश कुमार, होशियार सिंह, अखिलेश आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।