Skip to main content

DlightNews

घाटमपुर में 6 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, दोनों फेफड़े निकाल ले गया हत्यारा*। समाचार अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की एवं शुभम सिंह की रिपोर्ट
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र से सामने आ रहा है जहां 6 वर्ष की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई।

घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव से शनिवार शाम से लापता 6 वर्ष की मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में पाया गया। बच्ची की निर्मम हत्या कर उसके दोनों फेफड़े निकाल लिए गए हैं। चेहरे पर भी किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है। पैरों में रंग लगा होने के कारण तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव से शनिवार शाम से लापता 6 वर्ष की मासूम बच्ची का शव गांव के बाहर खेत में पाया गया। बच्ची की निर्मम हत्या कर उसके दोनों फेफड़े निकाल लिए गए हैं। चेहरे पर भी किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है। पैरों में रंग लगा होने के कारण तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है
भदरस गांव निवासी करन कुरील की बेटी श्रेया उर्फ भूरी (6) शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। घर के कुछ लोग खेत की ओर गए थे तथा महिलाएं दीया जलाने की तैयारी कर रही थीं। परिवार वालों के मुताबिक जब दीया रखने के लिए के लिए बच्चों को बुलाया गया तो उसकी दोनों बेटियां आईं लेकिन बीच की बेटी भूरी नहीं आई। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। रातभर गांव और परिवार के लोग खोजते रहे लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

सरसो के खेत में मिला निर्वस्त्र शव
रविवार सुबह गांव के लोग खेत की ओर निकले तो गन्नू तिवारी के सरसो खेत में बच्ची का लहूलुहान शव देखा गया। मौके पर काफी खून बिखरा था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। पूरे गांव में कोहराम मच गया। बच्ची के सीने के दोनों ओर जख्म थे। आशंका है कि उसके दोनों फेफड़े निकाल लिए गए हैं। पैरों में महिलाओं, बेटियों द्वारा लगाया जाने वाला रंग लगा हुआ है। शव के पास नमकीन के खाली पैकेट पड़े हुए हैं। इससे तांत्रिकों की करतूत की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव
बच्ची की हत्या की खबर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। छुट्टी का दिन होने के नाते बाहर से भी लोग अपने गांव आए हुए हैं। करीब डेढ़ हजार लोगों की भीड़ जमा है। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा।


डॉग स्क्वायड ने जांच की
सूचना मिलने पर सुबह ही घाटमपुर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके की स्थिति को देखते हुए फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को सूचना दी। सुबह करीब 9.30 बजे एसएफएल टीम और डॉग स्वक्वायड के लोग पहुंचे। खोजी कुत्ता कोई संकेत नहीं दे सका। डॉग स्क्वायड यूनिट के प्रभारी का कहना है कि उनके पहुंचने से पहले सैकड़ो लोग घटना स्थल से गुजर चुके थे। इस नाते खोजी कुत्ते को मौके पर कोई स्मेल (गंध) नहीं मिली।

कुछ ही दूरी पर भद्र काली का प्राचीन मंदिर
भदरस गांव के बाहर ही भद्र काली का प्राचीन मंदिर भी है। हालांकि बच्ची का शव गांव के बाहर मिला है। मंदिर में पूजा जैसी कोई स्थिति नहीं देखी गई है। मंदिर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है।।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।