ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स एन्ड एन्टी करप्शन संगठन द्वारा शहर के सम्मानित पत्रकार, पुलिस कर्मियों, समाज सेवियों को क्रोना योद्धा के रूप में माल्यार्पण एव अंगवस्त्र ,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एन शर्मा उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि क्रोना महामारी जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है जिसके कारण अब तक न जाने कितनी ही जानें जा चुकी है लेकिन इस विषम परिस्थितियों में अपनी जान की चिंता किये बगैर समाज मे अग्र पहरेदारों की भूमिका निभाने वाले पत्रकार बन्धू, पुलिसकर्मियों, समाज सेवियों को क्रोना युद्धायों के रूप में सर्वश्री पत्रकार गौरव उपाध्याय तरुण प्रवाह,मंसूर खान पत्रकार जान संदेश, राधेश्याम रावत(पार्षद वार्ड नं 11) सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यादव थाना तिवारीपुर,विनय कुमार यादव एस पी कार्यालय, मेराज हुसैन वरिष्ठ समाजसेवी,आदि को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में आल इंडिया ह्यूमन राइट्स के ज़िलाध्यक्ष मो रज़ी ने बताया कि संगठन सदैव तत्पर रहते हुए समाज के विभिन्न हिस्सों में लोगो को सोशल डिस्टेंस, एव दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के उद्भाषण के साथ दोहराया,इस कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी शहाब मोहम्मद हुसेन, महानगर सचिव इमरान खान ,महानगर उपाध्यक्ष वसीम खान,कोषाध्यक्ष मो अफ़ज़ाल,हरीश मिश्रा,अधिवक्ता सुशील शर्मा,अजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।अंत में जिला मीडिया प्रभारी शहाब मोहम्मद हुसैन ने सभी पदाधिकारियों एव आये अतिथियों का धन्यवाद एव आभार व्यक्त किया।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment