Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

"तक्षशिला" की 12वीं श्रृंखला 22 नवंबर, रविवार को 4:00 बजे से

"तक्षशिला" के मंच पर इस बार होंगे माननीय जिलाधिकारी गोरखपुर, होगी विशेष परिचर्चा। 

मित्र न्यूज़ एजेंसी गोरखपुर। 22 नवंबर 2020 को "तक्षशिला" जिसे हम "मित्रं स्कूल आफ सोशल वर्क" के नाम से भी जानते  के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान "बात शहर की" 12 वीं श्रृंखला में इस बार हम लोग बात करेंगे प्रशासनिक महकमे के बारे में।
 जिसमें ई गवर्नेंस, उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाएं, यूनिसेफ की कार्यप्रणाली एवं जिला कंट्रोल रूम ( एंट्रीग्रेटेड
 कंट्रोल रूम ) की कार्यप्रणाली पर चर्चा होगी, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में हमारे साथ होंगे ई डिस्टिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव जी, कंट्रोल रूम से सुनीता पटेल जी, यूनिसेफ से नीरज शर्मा जी, डिस्ट्रिक हॉर्टिकल्चर ऑफीसर बलजीत सिंह जी एवं जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गोरखपुर के जिलाधिकारी मानीय श्री के विजेंद्र पांडियन जी होंगे एवं विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में ग्लोबल शाही हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री शिव शंकर शाही जी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका में "तक्षशिला" के सचिव श्री दीप जी रहेंगे। कार्यक्रम में वेबनार के माध्यम  से जुड़े सभी प्रतिभागीयो को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 
      अतः आप सभी से अनुरोध है कि 22.11.2020 दिन रविवार शाम 4 से 5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सहभागी बने। 
     कार्यक्रम के आयोजन कमेटी में मुख्य भूमिका में मित्रम परिवार, सीआरसी गोरखपुर, जिला प्रशासन गोरखपुर, पैनेशिया हॉस्पिटल, एनडीआरएफ, समाधान वेलफेयर फाउंडेशन, सक्षम संस्थान, सुधार फाउंडेशन, अल्पाइन फाउंडेशन, सेवा फाउंडेशन, सूयश वेलफेयर फाउंडेशन, अभियान संस्थान, सुधा-संस्मृति-संस्थान, रैक्श फाउंडेशन एवं सीआईबी संस्थान, मुख्य भूमिका में रहेंगे।
नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से हमसे जुड़ कर इस श्रृंखला का लाभ उठाये और सामाज के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
   अधिक जानकारी के लिए हमारे मित्रम हेल्प लाइन नम्बर 9696305054 पर फोन कर जानकारी हासिल करें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।