Skip to main content

DlightNews

सावधान!कायमगंज में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे,खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा

1- कहीं नूडल्स,चावल और चाऊमीन की भांति तो नहीं आ रहे चाइनीज अंडे
फोटो परिचय  - अंडे का नमूना लेते खाद्य सुरक्षाधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार व अन्य 

कायमगंज/ फर्रुखाबाद
मिलावटी प्लास्टिक के अंडे की सूचना पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षाधिकारी ने दूकान पर छापामारी कर अंडो के नमूना भरा।
आपको याद होगा कि बीते दिवस नगर के मोहल्ला कूंचा निवासी अश्वनी कुमार दीपावली की परवा पर अंडे की सब्जी बनाने के लिए नगर के मोहल्ला जवाहरगंज स्थित इरसाद की कैंटीन से एक क्रेट अंडा ले गया था । जिसे उसने ब्रांडेड चक्र सरसों के तेल में भूना तो वह प्लास्टिक की भांति हो गए। जिस पर उपभोक्ता अश्विनी कुमार इरसाद को जब अंडे दिखाने गया तो वह बगले झांकने लगा और कहने लगा कि यह मेरी दुकान के नहीं हैं। दूकानदार और अश्वनी कुमार के बीच जिरह होने लगी  तो इरसाद बोला नकली तेल में भूंजे होंगे। अब भला नकली य असली तेल का मामला फंस गया जब भीड़ बड़ी और खबरनवीस पहुंचे तो दुकानदार का स्वर बदल गया और कहने लगा कि भाई मैं तो जुबैर के यहां से अंडे लाता हूं तुमको जो करना हो करो क्या सबूत है कि तुमने अंडे मेरी दुकान से खरीदे। जब जिरह हो रही थी तो इरसाद की ओर लेने वाले किसी पड़ोसी ने ग्राहक के अंडे गायब कर दिए और बाद में उपभोक्ता अश्वनी कुमार को समझाने का प्रयास करने लगे। मामले की सूचना तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार को दी उन्होंने कहा कि अभिहत अधिकारी को अबगत कर अंडा दुकानदारों की सैम्पलिंग कराई जाएगी।  
आज स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षाधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार ने अपनी टीम के साथ इरसाद की दूकान पर पहुंचकर अंडो के नमूने लिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी मिलावटखोरी की सूचना मिलती है तो वहां छापामारी कर नमूने लिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।