Skip to main content

DlightNews

-यातायात माह जागरूकता कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर एवम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
समाचार अवधेश कुमार सिह रिपोर्टर कानपुर मण्डल की औरैया से रिपोर्ट
औरैया :  सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुनीति के नेतृत्व में शहर से बी बी एस विद्यापीठ में प्रश्नोत्तर एवम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि क्षेत्रधिकारी यातायात सुरेंद्र नाथ यादव ने माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय प्रबन्धक गौरव भूषण शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया विशिष्ट अतिथि के तौर पर पी टी ओ रिहाना बानो उपस्थित रही यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी ही आपको सड़क हादसों से बचा सकती है।  पीटीओ रिहाना बानो ने बेटियों को शारिरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक क्षमता को भी तेज करने का संकल्प दिलाया मुख्यतिथि सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि कंही कोई सड़क हादसों में कोई भी व्यक्ति घायल हो जाता है तो आपके एक प्रयास से उसकी जान बच सकती है उन्होंने कहा आपके सामने कभी कोई ऐसा वाकया हो तो तुरंत घायल को अस्पताल में भर्ती कराया दें एक गुड सेमेरिटन का कर्तव्य पूरा करें कार्यक्रम का संचालन कर रहे राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने मनोरंजक व यातायात जागरूकता से जुड़ी कविताएं सुना कर समां बांधा ।उनकी कविता जरा सा हादसा होने पर हड्डी टूट जाती है, अगर हेलमेट न हो तो फिर खुपड़िया फूट जाती है  पर खूब तालियां बजी। यातायात माह नवम्बर कार्यक्रम संयोजक फ़िल्म डायरेक्टर विक्रांत दुबे ने यातायात के नियम व महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला अंत मे विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके अनूप, देवाशीष मिश्रा आशीष सचान, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।