Skip to main content

DlightNews

*कलयुगी पत्नी ने अपने फूफा के साथ मिलकर की थी पति की हत्या*

*क्राइम ब्रांच व गीडा पुलिस ने 24 घंटे में हत्या आरोपी को आलाकत्ल के साथ किया गिरफ्तार*

*एसपी नार्थ अरविन्द पांडेय ने किया घटना का खुलासा*

*खबर फ़ास्ट*

गोरखपुर । पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली महिला ने अपने फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी है । क्राइम ब्रांच और गीडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे में हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ डांगी पार से गिरफ्तार किया है । घटना का खुलासा पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडे ने किया।
 उन्होंने बताया कि पत्नी ने अपने फूफा राम आशीष मिश्रा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी ।  मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की छानबीन के बाद हत्यारोपी राम आशीष पुत्र उदय नारायण निवासी डांगी पार को गिरफ्तार किया गया है। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल को बरामद किया गया है । जो रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छुपा रखा था । मृतक की पत्नी ने घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस से छुपाए रखी थी इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ के दौरान आरोपी राम आशीष ने बताया कि महिला की शादी से पहले ही उससे संबंध था महिला के रिश्ते में वह फूफा लगता था।

गिरफ्तार करने वाली टीम में गीडा थाना प्रभारी सुनील कुमार राय, क्राइम ब्रांच निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ,वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सादिक परवेज, एसओजी प्रभारी चंद्रभान सिंह ,पिपरौली चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय, हेड कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा, कांस्टेबल पवनेश पांडे महिला कांस्टेबल मीनू राय शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।