Skip to main content

DlightNews

**आयुर्वेदिक दवाओं से करें रोगों का इलाज, रहें पूर्ण स्वस्थ- वैद्य ए०डी०तिवारी**


प्रतापगढ़। अजीत आरोग्य केंद्र-देल्हूपुर में धन्वंतरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में  मनाया गया। इस अवसर पर जांबाज हिन्दुस्तानी के अध्यक्ष आलोक आजाद ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
  इस अवसर पर आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य वैद्य ए ०डी० तिवारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और उसके चिकित्सक उसके इलाज और बचाव का रास्ता निकलने में खुद को असहाय पा रहे हैं ‌। ऐसी स्थिति में भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोग प्राचीन चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद की ओर आशा भरी दृष्टि से निहार रहे हैं।
विश्व की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद भारत की बड़ी जनसंख्या के बीच परम्परागत रूप से किसी न किसी रूप में आज भी विद्यमान है। लेकिन इसके विरुद्ध दुष्प्रचार इतनी मजबूती पकड़ लिया है कि स्वतंत्रता के बाद सुनियोजित तरीके से पूर्वजों की इस अमूल्य धरोहर को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वतंत्रता पूर्व एलोपैथी को भारत में पुनर्स्थापित करने के उपक्रम में आयुर्वेद का जितना विनाश अंग्रेजों ने किया उससे की गुना अधिक विनाश स्वतंत्रता के पश्चात ये काले अंग्रेज़ कर चुके हैं।
अंत में यही कहा जा सकता है कि लोग, निदान, उपचार, बचाव और औषधि आदि आयुर्वेद के विभिन्न आयामों पर यह पूर्णतः स्पष्ट है कि भारत को स्वस्थ्य रखने के लिए आयुर्वेद पूर्णतः और निरंतर सक्षम है। जरुरत है इच्छा शक्ति की।जो दुष्प्रचार के चक्रव्यूह से भ्रमित नौकरशाही को अपने निजी आर्थिक हितों से पूरे राष्ट्र के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करें।
इस मौके पर आलोक तिवारी,डॉ डीपी सिंह,बाबा लतीफ, मो अकबाल,अनूप तिवारी , संदीप सिंह, गुलाब चंद यादव,अतींद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।