Skip to main content

DlightNews

*पत्रकार बबलू सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान संस्थान ने कराया रक्तदान*
आज रक्तदान संस्थान प्रतापगढ़ के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय के निर्देशन में संस्थान के प्रमुख सहयोगी व वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र सिंह उर्फ़ बबलू (ब्यूरो चीफ विश्व विजेता टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र) के जन्मदिन के सुअवसर पर वाराणसी में स्वैच्छिक रक्तदान का कार्यक्रम संपन्न कराया गया व विश्वविजेता कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। आज के इस मौके पर संस्थान से जुड़े सोशल मीडिया के मित्रों द्वारा तीन यूनिट रक्तदान किया गया।आज रक्तदान करने वाले मुख्य रूप से रक्तदाता गोदौलिया वाराणसी निवासी अज़हर अली,मैदागिन वाराणसी मे मोबाइल शॉप के मालिक अरशद खान व बी एच यू के छात्र रमेश पाल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।संस्थाध्यक्ष ने समस्त रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें आप लोगों पर गर्व है कि आप हमारे सिर्फ सोशल मीडिया के मित्र हैँ और हमारी संस्थान के कार्यों से प्रेरित होकर आज रक्तदान किये। इसके लिए मैं सम्पूर्ण रक्तदान संस्थान परिवार की ओर से आपको बधाई देता हूं। संस्थान परिवार आपके लिए सदैव आभारी रहेगा। संस्थाध्यक्ष ने कहा कि इसी प्रकार आप लोग संस्था मे रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित करके अधिक से अधिक रक्तदान करवाकर अधिकाधिक जीवन बचाने में संस्थान का सहयोग करें।
आज के इस कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी अज़हर अली, अरशद खान, रमेश पाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी, अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय, रेहान फज़ल,डॉ. आलोक मिश्रा, योगेश शर्मा बृजेन्द्र सिंह बबलू, धर्मेंद्र दुबे, क्राइम ब्यूरो निर्भय सिंह,अरुण श्रीवास्तव, बबलू राय आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।