Skip to main content

DlightNews

पंचायत चुनाव की तिथि मुकर्रर भले ना किया गया हो किंतु गावो में मतदाताओं का मूड बनाने के लिए कवायद शुरू हो गयी है। मतदाताओं को पाले में लाने के लिए शराब की  पार्टियां दी जा रही है।अवैध शराब जगह जगह डम्प की जा रही है। शराब माफियाओ पर पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही न करने से इस कारोबार पर अंकुश नही लग पा रहा है।जिले में इस कारोबार को कौन लोग अंजाम दे रहे है उसे बताने की जरूरत नही है।एसपी अनुराग आर्य ने थोड़ी कड़ाई किया तो शराब माफियाओ ने अपनी फैक्ट्री सीमावर्ती  जिले में खोल कर आपूर्ति करनी शुरू कर दी।अंतू के किठावर वाले शराब माफिया के विरुद्ध गत दिनों अमेठी पुलिस ने कार्यवाही की थी।किन्तु पैसा फेक कर वह अपने को सेफ कर लिया।बताते है कि इस बार भी वह पूर्व की तरह मुकदमे के झंझट से बच निकला।पुलिस ने मुकदमे से उसका नाम निकाल दिया।ऐसा वह पहली बार नही किया है।इससे पहले वह चार्जसीट दाखिल होने के बाद चार्जसीट वापस करा कर मुकदमे के झंझट से बच निकला था।तत्कालीन एसपी संतोष सिंह की कृपा उस पर हो गयी थी।रानीगंज में जो अवैध शराब बरामद हुई वह किसकी थी,उसे बताने की जरूरत नही।लालगंज,अंतू,
जेठवारा,हथिगवां,मांधाता,रानीगंज,पट्टी,देवसरा इलाके के शराब माफियाओ पर जब तक पुलिस गैंगेस्टर के तहत कार्यवाही नही करेगी तब तक इस अवैध कारोबार पर अंकुश लग पाना सम्भव नही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।