Skip to main content

DlightNews

🔥हत्यारोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने से खौफ़ के साये में परिवार🔥

🔥-सात माह के भीतर मान्धाता थाना क्षेत्र के ग्राम खरवई निवासी मैमुनिशा के दो पुत्रों की पुरानी रंजिश में हत्या🔥

🔥--पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से की जल्द गिरफ्तारी की मांग...


प्रतापगढ़। मान्धाता थाना क्षेत्र के ग्राम खरवई की मैमुनिशा की आँखों का पानी ही शायद सूख गया है। पति का तो पहले ही इंतक़ाल हो चुका था, अब एक परिवार ने पुरानी रंजिश में सात महीने के भीतर उसके दो पुत्रों की हत्या कर उसकी जिन्दगी में ऐसे ज़ख्म दिए हैं जो शायद कभी नहीं भर सकेंगे। हत्यारोपी पुलिस की गिरफ़्त से दूर होने से पीड़िता और उसके परिजन खौफ के साये में जी रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से  आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है। 
मान्धाता थाना अंतर्गत खरवई ग्राम निवासी मैमुनिशा पत्नी अब्दुल मजीद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते 2 अक्टूबर को उसके पुत्र ख़ालिक़ की उस समय हत्या कर दी गई जब वह पड़ोस में रहने वाले दो महिलाओं को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहा था। आरोप है कि इरफ़ान कलाम, अद्धे लाला निजामुद्दीन, रियाजुद्दीन, कल्लू, शमीम, हजारा आदि ने पीड़िता के पुत्र ख़ालिक की गाड़ी को बुलेरो गाड़ी से टक्कर मारी और फिर उसपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे ख़ालिक की मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली सिटी में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पीड़िता मैमुनिशा का आरोप है कि  उसके पुत्र की हत्या में नामज़द आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और उनका क्षेत्र में काफी भय भी है। हत्या जैसे आरोप के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में भी भय  व्याप्त है। वे परिवार के किसी अन्य सदस्य की भी हत्या कर सकते हैं। इससे पूर्व 19 मार्च को पीड़िता मैमुनिशा के पुत्र वसी अहमद उर्फ़ ननकऊ की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। मृतक के भाई शहजाद की तहरीर पर मान्धाता थाने में मुन्नू उर्फ जाहिद, सलाहउद्दीन, अद्धे लाला, गुरफान, कलाम, साबिर, आजाद अली एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में कुछ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए थे और वे जेल में हैं किन्तु अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। अपने दो बेटों की हत्या से पीड़िता पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसने पुलिस अधीक्षक से नामज़द आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।