Skip to main content

DlightNews

1857 के शहीदों की कुर्बानी  को किया याद
-27 नवम्बर को ब्लीडन हुए थे अमर शहीद राम प्रसाद पाठक
- 17 अमर सपूतों के साथ दी थी  शहादत
समाचार अवधेश कुमार सिंह रिपोर्टर कानपुर मण्डल की औरैया से रिपोर्ट।
औरैया : शहीदों और सैनिकों को समर्पित संस्था भारत प्रेरणा मंच  ने देवकली मन्दिर के समीप स्थित स्मारक पर दीप जला कर 1857 के शहीदों को सलाम किया।  इसी स्थान पर पहली क्रांति के दौरान गोरों की पलटन से औरैया के जांबाजों का भीषण संग्राम हुआ था और 18 रणबांकुरों ने स्वतंत्रता की बलिवेदी पर आहुति दी थी।
कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण व पूजन के बाद 18 शहीदों की याद में दीपक जलाए गए। मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने बताया कि तत्कालीन इटावा कलक्टर एओ ह्यूम ने औरैया क्षेत्र में सक्रिय क्रान्तिकारियों के दमन के लिए  नवम्बर 1857 में लखना के जमींदार ईश्वर चन्द्र और जसवन्त राव के साथ विशाल अंग्रेजी सेना  भेजी थी। ब्रिटिश सेना औरैया में देवकली मन्दिर के समीप पहुंची तो मन्दिर में शरण लिए क्रान्तिकारियों अपने नायक रामप्रसाद पाठक के नेतृत्व में हर-हर महादेव की हुंकार करते हुए  मोर्चा खोल दिया।  सिर पर कफ़न बांधे क्रांतिवीरों ने इस युद्ध में ब्रिटिश सेना के चार अधिकारियों समेत कई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिन तक ब्रिटिश सेना के साथ चले भीषण युद्ध में  रामप्रसाद पाठक ने अपने 17 साथियों के साथ भारत माता को फिरंगियों से आजाद कराने के लिए अपनी शहादत दी थी। मंच के अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम ने कहा कि प्रशासन ने जो शिलालेख कुछ वर्ष पूर्व यहां लगवाया है उसमें 12 अगस्त 1942 को तहसील भवन पर तिरंगा फहराने के प्रयास में शहीद हुए छः क्रांतिवीरों के नाम लिखे हैं। यह पत्थर तहसील परिसर में स्थानांतरित कर यहां क्रांतिवीर रामप्रसाद की स्मृति का शिलालेख लगाया जाना चाहिए। पूर्व कैप्टन राजेंद्र प्रसाद, श्याम प्रताप सिंह सेगर , अजय कुमार माथुर, दीपक कुमार,सुरेश सिंह सेगर ने इस मांग का पुरजोर समर्थन किया। मंच के पदाधिकारी केके चतुर्वेदी ने कहा कि जल्द ही एक शिष्टमंडल इस मांग को लेकर जिलाधिकारी से भेंट करेगा। कवि गोपाल पांडेय ने  शौर्य की रचनाएं सुना कर माहौल देशभक्तिमय कर दिया। मौजूद लोगों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम का सस्वर गान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।